राजनीति

कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया : लुम्बाराम चौधरी


सिरोही(हरीश दवे)


36 कौम राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा विल्सन हायस्कूल, खेतवाड़ी (मुंबई )में आयोजित सभा में जालोर सिरोही सांचौर भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने सिरकत कर NDA के पक्ष में मतदान की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि
कांग्रेस के इतने हाल खराब हैं कि जिस पार्टी ने देश पर 70 साल तक राज किया। उसी कांग्रेस ने हमारी माताओं-बहनों को शौचालय, घरेलू गैस, बिजली-पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी छोटी चीजों के लिए तरसाया। इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और उनके इन्हीं पापों की सजा देश काग्रेस को दे रहा है। देश का युवा इतने गुस्से में है कि वह दोबारा कांग्रेस का मुंह नहीं देखना चाहता है। आज काग्रेस की यह हालात है कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इन्होंने अवरसवादी इंडी अलायंस बना लिया। उसकी पतंग उड़ने से पहले कट गई। कहने को तो गठबंधन है, लेकिन अब इनकी यह हालत है कि यह गठबंधन वाले ये आपस में लड़ रहे हैं। देश में 25 प्रतिशत सीटें ऐसी है जहां से गठबंधन के लोग एक-दूसरे को मारने-काटने में लगे हैं। एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अगर चुनाव के पहले इतनी लड़ाई तो रही है तो चुनाव के बाद लूट के लिए कितनी ज्यादा लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता
पराजय के भय से ऐसे ऊटपटांग बयान दे रहे हैं कि जिनको जनता केवल मनोरंजन के रूप में लेती है। हम सबके कल्याण में विश्वास रखते हैं। ये जो डरपोक लोग हैं वह सब इंडी बंधन में हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि एनडीए के यामिनी यशवंत जाधव के समर्थन में अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर केबिनेट मंत्री महाराष्ट्र मंगल प्रभात लोढ़ा,अध्यक्ष राजस्थानी समाज राज.के. पुरोहित, प्रत्याशी पाली पी. पी. चौधरी, अतुल जी शाह,, नरेन्द्र भाई चौधरी,मिलाप चंद,नरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button