भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठी देवधरा

चि.परशुराम भगवान की शोभा यात्रा का हुआ जगह जगह भव्य स्वागत, दुधेश्वर महादेव बड़ी ब्रम्हपुरी में हुआ अग्निहोत्र,संगोश्ठी व भजन संध्या, शोभा यात्रा में शालू जटाधारी की नन्दी की सवारी व अनोखे करतब,
सिरोही(हरीश दवे)।

चिरंजीवी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर देवधरा के विष्णु मन्दिरो में 6 वे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया व नगर में निकली विराट शोभा यात्रा का जगह विभिन्न समाज व व्यापार मंडल ने स्वागत किया व मन्दिरो में आयोजन हुए।
श्री परशुराम भगवान जन्म महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया की प्रातः काल 6 बजे बड़ी ब्रम्हपुरी स्तिथ दुधेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य राजेश त्रिवेदी, मधुसदन त्रिवेदी, विनोद दवे, कौशल्या द्विवेदी व सोहनलाल त्रिवेदी व डॉ उषा पुरोहित ने शास्त्रोक्त पद्दति से चि भगवान परशुराम जी को उनके चित्र व फरसे की स्थापना पूजा अर्चना कर अग्निहोत्र यज्ञ किया व कैलाश जोशी,आशुतोष व्यास,गोपाल त्रिवेदी ,मनीष त्रिवेदी, अशोक पुरोहित,धर्मेंद्र पुरोहित,सुनील दवे दर्जनों विप्रो ने पुरुष सूक्त व विष्णुसहस्त्र नाम का जाप किया।व आयोजित संगोश्ठी में डॉ उषा पुरोहित, कैलाश जोशी,आशुतोष व्यास व राजेन्द्र गांधी ने भगवान परशुराम जी के जीवन चरित व अक्षय तृतीया के महत्ब पर रोशनी डालते हुए चि भगवान परशुराम जी के जीवन चरित के विविध पहलुओं पर रोशनी डाली व पार्षद अरुण ओझा ने भगवान परशुराम के जीवन चरित पर ऊर्जावान काव्य पाठ किया।
मीडिया प्रभारी हरीश दवे ने बताया की साय 6 बजे भगवान परशुराम जन्म महोत्सव समिति के तत्वावधान में शाम साढ़े 5 बजे राम झरोखा मैदान से विराट शोभा यात्रा महंत तीर्थ गिरी,महंत भजनाराम,संत महेश दास जी,संत पागल बाबा,संत महेश दास व संत महात्माओं के सानिध्य में समिति के संयोजक आनन्द मिश्रा, धर्मेंद्र पुरोहित, अरुण ओझा,अंकित रावल,व समिति सदस्यों की कमान व प्रबन्धन में विप्र समाज व 36 कॉम के भक्तो ने भगवान परशुराम के जयकारों से आसमान गुंजा दिया।
विराट शोभा यात्रा का प्रमुख आकर्षण लक्की शालू जटाधारी की नन्दी सवारी व शिवजी की बारात में शोलो के बीच नाचते भेरूओ के साथ विराट शोभा यात्रा रामझरोखा मैदान से आयुर्वेदिक हॉस्पिटल,नीलमणि चौक,खारी बावड़ी,खंडेलवाल मन्दिर, सरजवाब दरवाजा,बस स्टैंड मार्ग, नगर परिषद, भटकडा स्कूल इत्यादि स्थानों से गुजरी तो जगह जगह विभिन समाज,संस्थाओं,व्यापार मंडल व परशुराम भक्तो ने स्वागत किया। विराट शोभा यात्रा नेहरू गार्डन में विसर्जित हो कर सत्कार सभा मे परिवर्तित हुई व सबने महाप्रसादी ग्रहण की।





संपादक भावेश आर्य



