एनएसपी विद्यालय में मनाई जायेगी महात्मा गांधी जयंतिमहात्मा गांधी जीवन दर्शन पर संगोष्ठी व अनेक कार्यक्रम
सिरोही(हरीश दवे)।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान सिरोही के तत्वावधान में स्थानीय एनएसपी हाई स्कूल में गांधी जयंति कार्यक्रम सादगीपूर्वक जिला संयोजक राजेंद्र सिंह सांखला की अध्यक्षता में मनाया जायेगा।
जिला मुख्यालय ’एनएसपी स्कूल में गांधी जयंती पर विविध आयोजन’
महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान नगर आयोजन समिति के हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया की जिला मुख्यालय के एनएसपी हाई स्कूल में 2 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे महात्मा गांधी की जयंति पर उन्हे श्रद्धापूर्वक याद करते हुए रामधुन महात्मा गांधी के भजन, दांडी यात्रा का प्रसंग व स्कूली छात्र महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंगो पर प्रस्तुतियां देगे तथा स्थानीय कलाकार व सीनियर सीटिजनो की भी गांधीजी के भजनो पर सुन्दर प्रस्तुतियो के अलावा महात्मा गांधी जीवन दर्शन पर संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है। जिसमें सिरोही नगर के प्रबुद्धजन व विभिन्न समाज गोष्ठी में हिस्सा लेगे। इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह सांखला के निर्देशानुसार, सह संयोजक प्रवीनाथ गोस्वामी, नगर आयोजन समिति के नारायणसिंह परिहार व हरीश दवे ने नगर के विभिन्न समाज, प्रबुद्धजन, शिक्षाविद् पेंशनर समाज व गणमान्यजनो को गोष्ठी एवं महात्मा गांधी जयंति के अवसर पर सहभागी बनने उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित कर आयोजन में सहभागी बनने का आहवान दिया है।

संपादक भावेश आर्य

