रंगोली बनाकर दिया अधिकाधिक मतदान का संदेश संगोष्ठी,प्रदर्शनी, शपथ, प्रश्नोत्तरी,स्वीप आकृति की मानव श्रृंखला का आयोजन

4bd440a4-6524-4455-a8bd-465969c70239-1.jpg


सिरोही(हरीश दवे)।

लोक सभा चुनाव मे मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही के द्वारा संगोष्ठी,प्रदर्शनी, शपथ, प्रश्नोत्तरी, स्वीप आकृति की मानव श्रृंखला एवं रंगोली के माध्यम से सिरोड़ी व सनवाड़ा ग्राम मे अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।
केन्द्रीय संचार ब्यूरों, सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचन्द गहलोत ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित वीएचए, ईसीआई सक्षम, सी विजिल एप, 1950 हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि सिरोड़ी व सनवाड़ा ग्राम में पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहा था। इस बार अपने परिवारजन व प्रवासी ग्रामवासियों को लोकतंत्र मे मतदान का एक एक वोट का महत्व बताते हुये अधिकाधिक मतदान करने हेतु प्रेरित करे। ग्राम विकास अधिकारी,सिरोड़ी कर्मवीर सिंह ने मतदाताओ को ई.वी.एम. एवं वीवीपैट से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए 26 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
ग्राम विकास अधिकारी, सनवाड़ा हितेश बामनिया ने मतदाताओं से बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम मे रंगोली एवं स्वीप आकृति की मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदान करने संदेश दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता को पुरुष्कृत किया गया । कार्यक्रम के अंत मे सभी उपस्थित मतदाताओ को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के आयोजन मे रोजगार सहायक कालूराम, बूथ लेवल अधिकारी विनोद कुमार ,इन्द्र सिंह मीणा,नारायण लाल का सहयोग रहा।

संपादक भावेश आर्य