ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध निर्माण में परिषद को लाखों का चूना, सडको पर अस्थायी अतिक्रमण, गोवंश का जमावडा


-नगर परिषद प्रशासन, जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि बेखबर


सिरोही 3 फरवरी (हरीश दवे) ।

जिला मुख्यालय की सिरोही नगर परिषद गत 7 वर्ष से सक्षम आयुक्त की कमी को झेल रहा है जिसे न तो गत कांग्रेस शासन के कार्यकाल में आयुक्त लगा न मौजूदा भाजपा सरकार ने आयुक्त लगाने की जहमत की जिसका परिणाम यह रहा कि सिरोही नगर परिषद की चारो दिशाओं में अवैध अनाधिकृत बांधकाम के खुले तांडव में करोडो रूपये के राजस्व की हानि नक्शे के विपरित बने अवैध निर्माण कार्यो में राज्य सरकार व डीएलबी व नगर परिषद को दी जा रही है जिसका परिणाम है कि देवेश्वर मंदिर के सामने अनादरा चौराहा, सम्पूर्णानंद कॉलोनी, सरकेएम रोड, अनादरा चौराहा, गोयली चौराहा, गोयली मार्ग, एयरलाईन होटल मार्ग, रितिका कॉलोनी, हिन्दू श्मशान भूमि मार्ग, सर्वत्र अवैध कॉलोनीयो व अवैध निर्माण में कार्य धडल्ले से चल रहे है जिसकी कोई रोकथाम में दिलचस्पी न तो नगर परिषद प्रशासन को है और न ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियो को है। उसका आलम यह है कि अखेलाव तालाब व दुधिया तालाब में भी अवैध निर्माण जनप्रतिनिधियां के सामने व उपस्थिति में लोकार्पित हो रहे है। संविदाकर्मीयो व एसआई के बूते चल रहे सिरोही नगर परिषद के प्रशासन में बेसहारा पशुओ ने आमजन के जीवन को आवागमन में भारी बाधाये उपस्थित करते है व दुर्घटनाये हो रही है तथा एमओयू गोशाला के भ्रष्टाचार पर कोई लगाम नही है व लाखो रूपया अर्बुदा गौशाला में विकास व गोधन व नंदी संरक्षण के नाम पर किया जा रहा है तथा शहर की लचर यातायात पार्किंग व्यवस्था में पूरे नगर की सडके व चौराहे उपरी आय के लिये अवैध अस्थायी अतिक्रमणो से भर दिये है। स्कूली समय व प्रशासनिक कार्यालय आने जाने के समय राजमाता धर्मशाला बस स्टेण्ड मार्ग व गौरव पथ के साथ जेल चौराहे पर स्कूली छात्रो व आमजन का निकलना भी दुभर हो गया है। जिसको लेकर प्रशासक डॉ. राजेश गोयल व कार्यवाहक आयुक्त आशुतोष आचार्य को भी अवगत कराया तो आयुक्त ने रटारटाया जवाब दिया कि हम कार्यवाही करेगे। प्रशासक व अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि इस बाबत सम्पूर्ण छानबीन कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button