भाजपा के प्रवासी व माली समाज के युवा नेता तेजराज सोलंकी के पक्ष में दिखा परगनो का शक्ति प्रदर्शन,

माली समाज का आक्रोश : भाजपा युवा नेता तेजराज सोलंकी पर एफआईआर को बताया सियासी हथकंडा,
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के खिलाफ फूटा गुस्सा-
सिरोही(हरीश दवे) ।

माली समाज छात्रावास में आज माली समाज के लोगों ने भाजपा के युवा नेता तेजराज सोलंकी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि यह एफआईआर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के इशारे पर दर्ज कराई गई है, जो पूरी तरह निराधार, झूठी और राजनीतिक रूप से प्रेरित है।
प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यह कार्रवाई जनहित में उठाई जा रही आवाज को दबाने के उद्देश्य से की गई प्रतीत होती है। माली समाज ने इस पूरे घटनाक्रम को कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताते हुए कड़ी निंदा की।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूरे मामले में राजनीतिक दबाव साफ नजर आता है, जिसमें ओटाराम देवासी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। समाज के लोगों ने मांग की कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तेजराज सोलंकी के विरुद्ध दर्ज कथित झूठी एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए तथा उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अनुचित कार्रवाई रोकी जाए।
इससे पूर्व माली समाज छात्रावास में सुबह से विभिन्न परगनो से माली समाज के पंच व युवा व समाज बंधूओ के आने का सैलाब उमड़ पड़ा था। जिलेभर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों समाजबंधुओं ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के खिलाफ जमकर विरोध जताया। समाज के लोगों ने राज्यमंत्री के इस कदम को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस तरह की राजनीतिक कार्रवाई से समाज में रोष और असंतोष फैल रहा है। प्रदर्शन के दौरान समाजजनों ने एक स्वर में न्याय की मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
गौरतलब है की गत विधानसभा चुनावों में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के प्रचार प्रसार में प्रवासी प्रकोष्ठ के नेता तेजराज सोलंकी ने भी भाजपा में काम किया था।
ओर राजनीतिक तौर पर अपनी राजनीतिक व सामाजिक धरातल को मजबूत कर रहे थे।
उधर पूर्व विधायक संयम लोढा के विरोध के नाम टिकी राजनीति में भाजपा की लोकल राजनीति के भाजपा के नेताओ व सबको राजनीतिक वर्चस्व के खेले में राज्य मंत्री के खासम खास की होड़ रही व मैच फिक्सिंग राजनीति में भूमि व नगर परिषद भी घुस गई इन हिडेन अजेंडों में रामझरोखा मन्दिर के पट्टो व अन्य बयान यूट्यूब पे तेजराज सोलंकी के वायरल होने के बाद भाजपा संगठन,राज्य मंत्री स्वयं हरावल दस्ता भाजयुमो कोई मुखर हो के सामने नही आया।
पर राज्यमंत्री के खिलाफ अनर्गल व अपमानजनक बॉल के खिलाफ हार्दिक देवासी व अन्य जनो ने एसपी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की।
अभिव्यक्ति की आजादी को रोकने के खिलाफ पूर्व विधायक संयम लोढा ने इस विषय को लेकर डीआईजी को पत्र लिखा।
इधर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने तेजराज सोलंकी के राज्य मंत्री जी के खिलाफ बिगड़े बोल पर निंदा प्रस्ताव लिया।
विहिप जिलाध्यक्ष व वेलफेयर संस्थान के शंकर लाल माली ने भी यूट्यूब साक्षात्कार दिया।
उधर तेजराज सोलंकी के समर्थकों आज माली छःत्रावास में परगनो की बेठक बुला उनके खिलाफ हुए मुकदमे व समाज के एक संस्थान के निंदा प्रस्ताव पर गहरी आपत्ति जताई।
आज माली समाज की बेठक के बाद जिस प्रकार राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के खिलाफ आक्रोश गहराया। उसमे प्रत्यक्ष रूप से राज्य मंत्री का तो कोई लेना देना नही दिखता।
पर तेजराज सोलंकी समर्थकों ने इसे लिखित में माफी मांगने का मुद्दा बना दिया।
जिसका खामियाजा जातिवादी राजनीति में भाजपा को भुगतना पड़ सकता है।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के खिलाफ तेजराज सोलंकी के वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ ने उन्हें प्रवासी प्रकोष्ठ के पद से मुक्त कर दिया है।
ओर अब रामझरोखा पट्टा प्रकरण,अवैध खनन प्रकरण जिले के राजनीतिक मुद्दों में राज्य मंत्री व उनके पुत्र को घेर रहे है।
हालांकि राज्य मंत्री भोपाजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की तेजराज सोलंकी को कोई समस्या है तो मुझसे बैठ के बात करते उन्होंने वीडियो निकाले मेने कोई उत्तर नही दिया।
अब आज माली समाज के परगनो की बेठक में आगामी पंचायती राज व निकाय चुनावों में राजनीतिक वर्चस्व की होड़ में तेजराज सोलंकी ने तो अपना बिगुल फूंक दिया।
अब माली समाज के नेता व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली,भाजयुमो जिल्ध्यक्ष गोपाल माली आज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के खिलाफ हुई नारेबाजी के डेमेज कंट्रोल को कैसे रोक पाएंगे।



संपादक भावेश आर्य



