बरलूट में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
सिरोही(हरीश दवे)।

भगवान महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरलूट में आज वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र (FLC) से श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड से बचाव और वित्तीय संस्थाओं की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, एटीएम पिन, आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी साझा न करें।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष आर्य ने विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक होने और बचत की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

