दीपावली पर प्रवासियों को राहत दिलाने की रखी मांग,

0afd59b7-f970-48b7-ab44-4885869402b1

सिरोही जिला प्रवासी महासंघ ने राजस्थान रोडवेज को लिखा पत्र

कोरोना काल से बंद बसों का संचालन दोबारा शुरू करने की उठाई मांग,

सूरत में रहने वाले सिरोही जिले के प्रवासियों को मिलेगी सुविधा

सिरोही।

दीपावली के त्योहार पर अपने घर आने-जाने वाले प्रवासी राजस्थानियों की सुविधा को लेकर सिरोही जिला प्रवासी महासंघ, सूरत (गुजरात) ने पहल की है। महासंघ की ओर से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर के निदेशक को पत्र लिखकर प्रवासियों की सुविधा के लिए बंद बस सेवाओं को पुनः शुरू करवाने की रखी मांग।

महासंघ के महामंत्री महेंद्रसिंह परिहार ने पत्र लिख बताया कि सिरोही जिले के अनेक प्रवासी भाई सूरत एवं आसपास के क्षेत्रों में निवास करते हैं। दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार पर इन प्रवासियों को अपने घर आने-जाने में परिवहन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिरोही जिले के प्रवासियों की सुविधा के लिए लंबे समय से बसों का संचालन होता रहा है, लेकिन कोरोना काल के बाद से कुछ बस सेवाएं बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। ऐसे में दीपावली के त्योहार को देखते हुए बंद बसों का संचालन पुनः शुरू करवाना आवश्यक है।

नई बसें संचालित होेने से त्यौहार पर घर पहुंचने में मिलेगी राहत

महासंघ ने परिवहन निगम से आग्रह किया है कि प्रवासियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए दीपावली के अवसर पर बस सेवाएं शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इससे सूरत एवं गुजरात के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले सिरोही जिले के प्रवासियों को अपने परिवारों के बीच त्यौहार मनाने के लिए घर पहुंचने में सुविधा मिल सकेगी।

अब देखना होगा कि परिवहन निगम प्रवासियों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और दीपावली से पहले बस सेवाओं को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है

संपादक भावेश आर्य

You may have missed