महात्मा गांधी का जीवन दर्शन ही हमारी प्रेरणा- राजेन्द्र सांखला,महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे सपनो को पूरा करने का लिया संकल्प,
महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान में एनएसपी स्कूल में हुई संगोष्ठी एवं कार्यक्रम,
सिरोही(हरीश दवे)।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान जिला सिरोही के तत्वावधान में जिले भर में महात्मा गांधी जयंती के अवसर कार्यक्रम हुए व जिला मुख्यालय पर एनएसपी हाई स्कूल में आयोजित संगोष्टि में उपस्थित जनो व स्कूली छात्रों ने महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके बताए सत्य, अहिंसा के मार्ग व उनके जीवन दर्शन व चरित से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे स्वप्नों को पूरा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रवज्जलन उपनिदेशक सामाजिक अधिकारिता विभाग राजेन्द्र पुरोहित व जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह सांखला ने किया। व पेंशनर समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, करण सिंह राठौड़, योग प्रशिक्षक भिक सिंह भाटी, उप सभापति ईश्वर सिंह डाबी, पार्षद ज्योति तोलानी, तरुणा खत्री, पार्षद दलपत पटेल, शैतान राम, सत्तार गुजराती, गोविंद सिंह चौहान, रूपचंद सोनी, प्रवीणनाथ गोस्वामी व प्रबुद्धजनो, जन प्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में उपनिदेशक सामाजिक अधिकारिता विभाग राजेन्द्र पुरोहित ने महात्मा गांधी के जीवन के प्रसंग बताते हुए कहा कि हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर निरन्तर मानव सेवा में अपने कर्तव्य का निरन्तर पालन करना चाहिये तथा समाज के हर व्यक्ति में हमसे किसी को भी चोट न पहुंचे यही अहिंसा का भाव है व समाज के वंचित, अशिक्षित वर्ग के उत्थान में हम क्या कर सकते है हमारे विभाग द्वारा अनाथ व निराश्रित बच्चो के लिये पालनहार योजना चलती है जिसमें 18 साल तक बच्चे की शिक्षा के लिये आर्थिक सहयोग दिया जाता है।
संस्थान के जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह सांखला ने कहा की महात्मा गांधी जी ने देश की आजादी की लडाई का नेतृत्व किया तथा सत्य व अहिंसा के तरीको से सत्याग्रह, दांडी मार्च उपवास के तरीको से तब अंग्रेजो की गुलामी के दौर में भारत विषम परिस्थितियों में जुझ रहा था और देश की जनता गुलामी की यातना भुगत रही थी तब महात्मा गांधी विदेश से बेरिस्टर बनकर लौटे तो उन्होने देश के स्वाधिनता के आंदोलन में हिस्सा लिया और देश को एक नई दिशा दी। तथा हमे अहिंसक तरीके से समाज मे छुआछूत, भेदभाव, अश्पृश्यता व साम्प्रदायिकता के खिलाफ अहिंसक तरीके से उन्होने समस्याओ का समाधान करने व स्वाधिनता के आन्दोलन में कांग्रेस पार्टी को नेेतृत्व देकर अंग्रेजो को भारत छोडने पर मजबूर किया। संस्थान उनके आदर्शाे व स्वप्नो और जीवन दर्शन को जन जन तक पहुंचाने के लिये कार्य करती है आज जिले भर में पंचायत स्तर पर गांधी जयंति कार्यक्रम हो रहे है। हमे उनके जीवन दर्शन को अपना मानवता की सेवा करनी है।
संगोष्ठी में पेंशनर समाज के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड, पूर्व अध्यक्ष करणसिंह राठौड, योग प्रशिक्षक भीकसिंह भाटी, उपसभापति ईश्वरंिसह डाबी, पार्षद ज्योति तोलानी, तरूणा खत्री, शैतान राम डांगी, दलपत पटेल, जगदीश माली ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का मंच संचालन नारायणसिंह परिहार ने किया तथा संगोश्ठी में शामिल प्रबुद्ध जनो को एनएसपी स्कूल की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।
कार्यक्रम का आगाज प्रातः 10 बजे द्वीप प्रज्ज्वलन के बाद एनएसपी विद्यालय की छात्र छात्राओं ने ईश्वर अल्लाह तेरा नाम सबको सनमति दे भगवान, रघुपति राघव राजाराम व अनेक प्रस्तुतियां दी। वही संगीतज्ञ आकाश कलावंत ने रामधुन व रघुपति राघव के भजन पर उपस्थितजनो को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विभिन्न समाजो के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के समापन पर गांधी जयंति आयोजन समिति नगर के हरीश दवे व शंकरसिंह परिहार ने इस आयोजन में सहभागी बनने के लिये उपस्थित जनो को आभार जताया।




संपादक भावेश आर्य

