जिले भर में होंगे महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजन-राजेन्द्र सांखला

ea48f0c6-c776-43fa-900c-7598fe742c09-1


सिरोही(हरीश दवे)।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान ने की जिले भर में तैयारियां,
सिरोही के एनएसपी हाई स्कूल में होगी संगोश्ठी
सिरोही -महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिला संयोजक राजेंद्र सिंह सांखला के नेतृत्व में आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर जिले की प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कार्यक्रम करवाये जायेगे। जिसके तहत सिरोही जिला मुख्यालय के एनएसपी हाई स्कूल में भी गांधी जयंति पर गोष्ठी व अन्य कार्यक्रम होगे।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह सांखला ने बताया कि इन कार्यक्रमों में सत्य, अहिंसा, ग्राम स्वराज, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव, नशामुक्ति, सर्वधर्म समभाव और गांधीजी के जीवन मूल्यों पर विचार-विमर्श, जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
तथा कार्यक्रमों में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य गांधीजी के विचारों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर उन्हें आमजन के जीवन और समाज तक पहुंचाना है।
सह संयोजक प्रवीणनाथ गोस्वामी ने कहा कि सिरोही जिले की प्रत्येक पंचायत समिति में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सत्य, अहिंसा और ग्राम स्वराज के संदेश को मजबूत करते हुए युवा एवं नई पीढ़ी को अहिंसा एवं सामाजिक सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला मुख्यालय ’एनएसपी स्कूल में गांधी जयंती पर विविध आयोजन’
महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान नगर आयोजन समिति के नारायणसिंह परिहार व हरीश दवे ने बताया की जिला मुख्यालय के एनएसपी हाई स्कूल में 2अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक कार्यक्रम होगे जिसमें प्रातः 9 बजे रामधुन बच्चो के द्वारा महात्मा गांधी के जीवन से जुडे प्रसंगो पर नाट्य प्रस्तुति भाषण व महात्मा गांधी जीवन दर्शन पर संगाष्ेठी होगी।

संपादक भावेश आर्य