राज्य मंत्री एवं सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास
सिरोही(हरीश दवे) ।

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मंगलवार को मनादर में पुलिया निर्माण कार्य और देलदर में सम्पर्क सड़क का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न अभियानों के माध्यम से जहां आमजन की विभिन्न परिवेदनाओं का निस्तारण किया जा रहा हैं। वहीं विभिन्न बजट घोषणाओं और योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढिकरण के लिए एवं ग्रामीणों द्वारा समय-समय पर उनकी मांग के अनुरूप विभिन्न स्वीकृतियां निकालकर कार्य करवाएं जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचे और पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा हैं।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केन्द्र प्रवर्तित योजनाएं तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने वहां मौजूद सभी से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की साथ ही मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, किसानों से संबंधित योजनाएं आदि की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संबंधित स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
इन कार्यों का किया शिलान्यास
राज्य मंत्री देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मंगलवार को मनादर में बजट घोषणा 2026-27 योजना में स्वीकृत तथा देलदर में बजट घोषणा 2026-27 में स्वीकृत क्रं.सं. मनादर सोलंकी वास में पुलिया निर्माण कार्य (लागत 175 लाख रूपये) तथा सम्पर्क सड़क देलदर (लागत 60 लाख रूपये ) किलोमीटर 0/0 से 1/0 का शिलान्यास किया।
इस दौरान दलीप सिंह माण्डानी, नारायण सिंह देवडा, ईश्वर सिंह, कांतीलाल पुरोहित, विशनसिंह देवडा, एक्सईएन दामोदर देवासी, एईएन महेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



संपादक भावेश आर्य

