अवैध खनन/निर्गमन की रोकथाम विरूद्ध कार्यवाही

5a11f1c2-96f9-437e-81f9-0630d927ffe8-1


सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में खान विभाग द्वारा तहसील पिण्डवाडा एवं आबूरोड क्षैत्र मे खनिजों के अवैध खनन/निर्गमन की रोकथाम विरूद्ध चैकिंग के दौरान एक वाहन ट्रेक्टर-ट्रॉली को खनिज मेसनरीस्टोन का बिना किसी वैध रवन्ना के अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जब्त किया जाकर पुलिस थाना सरूपगंज की सुपुर्दगी में दिया गया तथा आबूरोड क्षैत्र में एक वाहन डम्पर को खनिज बजरी का ऑवरलोड परिवहन करते हुए पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाहन डम्पर को जब्त किया जाकर पुलिस थाना रिको आबूरोड की सुपुर्दगी में दिया गया।
विभाग के द्वारा जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध खनन/निर्गमन की रोकथाम सुुनिश्चित करने हेतु निरन्तर आकस्मिक चैकिंग एवं कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत जिले में इस वित्तिय वर्ष खनिजों के अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के कुल 120 प्रकरण बनाते हुए जुर्माना राशि रू 126.02 लाख की वसूली कर कुल 45 एफआईआर अवैध खनन/निर्गमनकर्ताओं के विरूद्ध दर्ज करवाई गयी है।

संपादक भावेश आर्य