युवा नेता विक्रम सिंह इंदा के नेतृत्व में ईडब्ल्यूएस सरलीकरण मुहिम के तहत सिरोही में रविंद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत

82322151-47a4-476f-9f95-2a7e4b0a00f4

सिरोही(हरीश दवे)।

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण मुहिम के तहत कल सिरोही जेल चौराहा पर युवा नेता विक्रम सिंह इंदा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा साथियों द्वारा विधायक रविंद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ईडब्ल्यूएस सरलीकरण मुहिम को लेकर युवाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए मुहिम के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

कार्यक्रम में प्रशांत सोनी,रोहित खत्री,विपुल गोस्वामी, वसीम खान, कृष्णपाल सिंह देवड़ा, अजित रावल,अरविन्द सिंह , देशराज प्रजापत, सद्दाम हुसैन, विजयपाल सिंह, मनीष माली, रवि राणा, कैलाश प्रजापत, सतीश आर्य, भवानी सिंह, प्रवीण सिंह, प्रकाश देवासी, राकेश पुरोहित सहित अनेक युवा साथी मौजूद रहे।

संपादक भावेश आर्य

You may have missed