कैलाश नगर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, संयम लोढ़ा बोले, घर-घर पहुंचकर भाजपा की विफलताएं बताएं

6eee8063-3240-462d-b8a0-13159057b230-1

शिवगंज(हरीश दवे)।

आगामी पंचायत चुनावों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को कैलाशनगर में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा समन्वयक अश्विनी कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती एवं जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए संयम लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य पंचायत समिति में बोर्ड बनाना तथा जिला परिषद की चारों सीटों पर विजय हासिल करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरें और गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों तथा भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएं।
लोढ़ा ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं और पंचायतों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति संतोषजनक नहीं है। आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी पंचायतों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस
लोढ़ा ने उथमण टोल का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में स्थानीय लोगों के लिए पास मात्र एक रुपये में मिलता था, जबकि अब उन्हें लगभग साढ़े तीन सौ रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई आम नागरिक के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है।
विधानसभा समन्वयक अश्विनी कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव संगठन की मजबूती की कसौटी हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने, प्रत्येक परिवार से संवाद स्थापित करने तथा कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक को पीसीसी सदस्य हरीश राठौड़,जिला उपाध्यक्ष मोहन सीरवी
जिला महामंत्री कुशल सिंह देवड़ा, जिला सचिव रतन देवासी,
ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रावल, पूर्व प्रधान अचला राम माली
पूर्व उपप्रधान राजू रावल, मोटाराम देवासी , मगन मीणा
मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह देवडा, नारायण भाई रावल ,पन्ना राम हीरागर, नरपत सिंह , तेजा राम मीणा
यूथ कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष प्रकाश राज मीणा
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चम्पालाल तिरगर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशसिंह राव,
मंगल मीणा,नेमाराम मीणा, इंद्रा मीना इत्यादि ने भी संबोधित किया।

बैठक में ठाकुर गंगा सिंह,गोपाल भाई कुमावत,
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वजिंग राम घांची ,नगर अध्यक्ष हनवंत सिंह मेड़तिया
रविन्द्र रावल,प्रवीण राजपुरोहित, हनवंत सिंह देवड़ा,वेलाराम नारदरा,रूपाराम मीणा ,तेजाराम हीरागर,परबत सिंह ,प्रताप माली,लक्ष्मी देवासी,नारायण सिंह ,मोहन बोराना,राजू राणा, गमना राम, हबीब शेख, ओमप्रकाश सुथार,देशा राम जी,गुलाब जी मीणा,दिनेश मीणा, मदन मीणा, सका राम मेघवाल,रमेश कुमार इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

संपादक भावेश आर्य