अशोक कॉलोनी स्थित अति प्राचीन मातर माता मंदिर के नव-निर्माण हेतु हुआ भूमिपूजन, रखी गई आधारशिला
सिरोही(हरीश दवे)।

मातर माता सेवा संस्थान, सिरोही के तत्वावधान में अशोक कॉलोनी (भटवाड़ा) स्थित अति प्राचीन शक्ति स्वरूपा अर्बुदा माता के प्रतिरूप मातर माताजी के मंदिर नव-निर्माण का शुभ मुहूर्त में भूमिपूजन एवं गर्भगृह (पाया पूजन) कर आधारशिला रखी गई। यह भव्य कार्यक्रम भैरव धाम डुडसी प्याऊ-बागरा के महंत विक्रमनाथ महाराज के मार्गदर्शन तथा उनके शिष्य योगी महेशनाथ महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। आचार्य पंडित सुनील दवे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास की विधि पूरी कराई गई। कार्यक्रम में सिरोही राजपरिवार के सदस्य इन्द्रेश्वर सिंह देवड़ा, झाबुआ एमपी राज परिवार के सदस्य जयसिंह झाबूआ, पशुपालन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष( राज्यमंत्री दर्जा) भूपेन्द्र देवासी, इतिहासकार डॉ उदयसिंह डिंगार, ठा प्रेमसिंह सिलोइया, मातर माता अर्बुद धाम ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल माली सनपुर, मंछ़ाराम माली सहित कई गणमान्य नागरिकों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शिला पूजन कर नव-निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। प्रातः काल में वास्तु हवन एवं भूमि पूजन यज्ञ में यजमान राहुल शर्मा-खुशबू शर्मा शाकद्वीपीय एवं सुरेशकुमार व उनकी धर्मपत्नी द्वारा हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। इस दौरान ड्रोन से पुष्प वर्षा भी की गई। भामाशाह महेंद्रसिंह परमार (हाल विजयवाड़ा) पुत्र भंवरसिंह परमार परिवार की ओर से महाप्रसादी की व्यवस्था की गई।
विरासत के संरक्षण का संकल्प सराहनीय – देवड़ा
सिरोही राजपरिवार के सदस्य इन्द्रेश्वर सिंह देवड़ा ने कहा कि मातर माता का यह मंदिर वर्षों पुराना और क्षेत्र का एक प्रमुख आस्था केंद्र है। अब इसे भव्य और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इतिहासकार उदयसिंह डिंगार ने इतिहास से रूबरू करवाया मंच संचालन प्रवीणसिंह के. सिन्दल ने किया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इनका रहा सान्निध्य
कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौहान, उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह परमार, सचिव महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष हितेश शाह, सह सचिव जयंतीलाल माली, संगठन मंत्री मदनलाल माली, व्यवस्थापक अशोक वैष्णव, सदस्य प्रवीणसिंह के. सिन्दल, राजेश गुलाबवानी, जितुभाई माली गोयली, भंवरलाल माली, जितेन्द्र माली, अर्जुन वैष्णव, हरजीतसिंह कोटेसा, प्रमोद प्रजापत, कपिल पटेल, कमलेश आर्य, छगन पटेल, कल्पेश प्रजापत, प्रवीण विश्नोई, ईश्वर सिंह, सोनू सुथार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।
स्वागत सत्कार
संस्थान की ओर से उपस्थित अतिथियों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।


संपादक भावेश आर्य

