विकसित सिरोही की आधारशिला रखेगा कांग्रेस का बोर्ड – सभापति रीतू जैन

9ece3656-d437-4f2c-8a2b-225dbeb2b1e9

जनता का जनादेश का पूरा सम्मान करेंगे

सभापति व उपसभापति ने किया पदभार ग्रहण


सिरोही, 25 सितंबर (हरीश दवे)।

सिरोही नगर परिषद नवनिर्वाचित सभापति नीतू जैन ने उपसभापति ईश्वर सिंह डाबी, समस्त कांग्रेसी पार्षदों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र सांखला, नगर अध्यक्ष पुनीत जैन की मौजूदगी में सभापति कक्ष में सभापति पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान सभापति महेन्द्र मेवाडा भी मौजूद थे तथा आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने विधिवत सभापति को पदभार ग्रहण करवाया तथा साफा पहनाकर स्वागत किया तथा नगर परिषद सचिव रमेश विश्नोई, राजस्व अधिकारी सुरेश जीनगर, सहायक अभियंता पंकज कंसारा ने भी सभापति व उपसभापति का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बना दी 100 दिन की कार्ययोजना
इस अवसर पर नगर परिषद के प्रांगण में सादे समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित सभापति रीतू जैन व उपसभापति ईश्वरसिंह डाबी एवं कांग्रेसी पार्षदों का भी स्वागत माल्यार्पण कर नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी व विभिन्न समाज के अध्यक्ष व समाजसेवियों द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सभापति रीतू जैन व उपसभापति ईश्वरसिंह डाबी ने सिरोही नगर में दुबारा कांग्रेस का बोर्ड बनाने व ऐतिहासिक वार्डों में पार्षदों को जिताने पर आभार जताया। सभापति रीतू जैन ने कहा कि हमें जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका हम पूरा सम्मान करेंगे, लेकिन पहले 100 दिन के लिए उन्होंने कार्ययोजना बना दी है, जिसमें प्रथम चरण में शहर की सभी टूटी फुटी सडकों व नालियों की मरम्मत, सीवरेज के त्र.ुटीपूर्वक कार्यों में सुधार, रात्रिकालीन विद्युत व्यवस्था का सुचारू बंदोस्त, उद्यानों का सौंदर्यकरण, बेसहारा पशुओं को आश्रय व बेसहारा पशुओं की समस्याओं का समाधान व आमजन की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर नगर परिषद द्वारा शुरू किया जाएगा, जिसकी माॅनिटरिंग स्वयं सभापति करेंगी तथा आम आदमी को नगर परिषद में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कठिनाईयों का सामना नहीं करना पडे, उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
भाजपा पार्षद उपस्थित नहीं रहे, बना चर्चा का विषय

सिरोही जिले के संपन्न हुए निकाय चुनावों में कांगे्रस ने जिला मुख्यालय पर एक मात्र सिरोही नगर परिषद में बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है, जिसमें कांग्रेस को 23 पार्षद जीते थे व दो निर्दलियों के अलावा भाजपा के 10 पार्षद थे, जिसमें सभापति के चुनाव में क्राॅस वाटिंग हुई और कांग्रेस के सभापति को अतिरिक्त 6 मत मिले। लेकिन आज सभापति के पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा का एक भी पार्षद व एक निर्दलीय पार्षद उपस्थित नहीं रहा, जो चर्चा का विषय रहा। पदभार ग्रहण समारोह से पूर्व सभापति व उपसभापति के नगर परिषद में पहंुचने पर आमजन व पार्षदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

संपादक भावेश आर्य