नया कोंग्रेस बोर्ड मतदाताओं व जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा -सभापतिरितु

7e3085cd-2b9e-4520-a96e-7a2e04039dd3-1


पद भार ग्रहण करने से पूर्व सभापति रीतू जैन ने किया नगर परिषद का निरीक्षण,


अनेक कमरे बन्द, कर्मचारी नदारद,


सिरोंही(हरीश दवे) ।

सिरोही नगर परिषद की नव निर्वाचित सभापति रीतू जैन ने कोंग्रेस नगर अध्यक्ष व पदाधिकारियो के साथ नगर परिषद कार्यालय भवन व बन्द व चालू कमरों व स्टाफ की जानकारी ली व मौजूद कार्मिकों से आत्मीयता से बात चीत की।
सभापति रीतू जैन के नगर परिषद कार्यालय पहुचने पर सचिव रमेश विश्नोई,सहायक अभियंता पंकज कंसारा व वरिष्ठ अधिकारी सुरेश जीनगर ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर सभापति ऋतु जैन ने कहा की नगर की जनता व मतदाताओं ने कोंग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत दे कर विश्वास जताया है।
व कोंग्रेस पार्टी व पार्षदों ने मुझे सभापति पद की जिम्मेदारी दी है।
नगर की जनता का पूर्व विधायक संयम जी लोढा व कोंग्रेस बोर्ड के करवाये विकास कार्यो पर जनादेश दिया है।
कोंग्रेस बोर्ड जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा।
उंन्होने विपक्ष के पार्षदों के भी समर्थन के लिए आभार जताया।
उंन्होने कहा जनता की संमस्याओ के समाधान व नगर परिषद प्रशाशन का सुचारू प्रबन्धक व नगर परिषद में आगंतुक जनता के कार्य हो व उन्हें भटकना न पड़े।
इसकी कार्य योजना बना रोड़मेप तैयार कर शिरोही सिटी में आमूल चूर परिवर्तन के साथ विकसित शिरोही के निर्माण में पूर्व विधायक संयम लोढा के मार्गदर्शन में शिरोही नगर परिषद के विकास के लिए कार्य करेंगे

संपादक भावेश आर्य

You may have missed