भाजपा के झूठ को समझ चुकी है जनता : लोढ़ाकालंद्री पंचायत समिति की बैठक हुई आयोजित

dd0940c8-5c6a-46f2-a868-efab169c16bb


कालंद्री(हरीश दवे)।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कालंद्री पंचायत समिति की बैठक स्थानीय कस्बे के माली समाज के लिखमीदास जी मंदिर में आयोजित हुई ।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य मंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा रहे । बैठक को संबोधित करते हुए लोढ़ा ने कहा कि भाजपा पिछले कई वर्षों से जनता के सामने झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है जिसे सिरोही की जनता समझ चुकी है उसका ताजा उदाहरण सिरोही नगर परिषद के चुनावी परिणाम से पता चलता है भाजपा शहरी क्षेत्र को अपना गढ़ मानती वो भी जनता ने धराशाही कर दिया ।
लोढ़ा ने कहा कि वर्तमान में सभी इंजन भाजपा के लगे हुए होने के बाद भी समाज के सभी वर्ग दुखी है किसान बिजली की समस्या को लेकर दुखी युवा रोजगार को लेकर दुखी महिलाएं महंगाई को लेकर दुखी ।
सिरोही में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में बच्चे शिक्षकों की कमी को लेकर हड़ताल कर रहे अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से आमजन परेशान हो रहा है । इसके साथ ही जी रामजी (मनरेगा) योजना के तहत गांवों में रोजगार नहीं आ रहा है ना ही लोगों को समय पर काम का भुगतान मिल रहा है जिससे गरीब तबके के लोग परेशान है । भाजपा गायों के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आकर गोशालों में गोवंश के अनुदान का भुगतान पिछले छः महीनों से नहीं कर रही है । जिसको लेकर आगामी 28 सितंबर को सिरोही में पूज्य संत रामगिरी महाराज के सानिध्य में विशाल रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया है जिसमें गाय माता के लिए सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया ।
बैठक में नगर परिषद सिरोही की नवनियुक्त सभापति रीतू जैन और उप सभापति ईश्वरसिंह डाबी का साल एवं माला साफा से स्वागत किया ।
बैठक को विधानसभा समन्वयक अश्विनी कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सिरोही में वर्तमान में भाजपा के खिलाफ जनता का जबरदस्त रोष है। जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है तो कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है एकजूठ होकर कालंद्री पंचायत समिति का बोर्ड कांग्रेस का बनावे ।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव गुमान सिंह देवड़ा,वरिष्ठ कांग्रेसी हिम्मत भाई सुथार,जिला उपाध्यक्ष मोहन सीरवी,नारायण भाई सुथार,पीसीसी सदस्य किशोर पुरोहित,जिला सचिव तेजाराम,पुनीत अग्रवाल, भूरा राम मेघवाल,महिला जिलाध्यक्ष रेनुलता व्यास ,महिला प्रदेश महासचिव हेमलता शर्मा,ऋतिक मेघवाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली ने सभा को संबोधित किया । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवलाल घांची,रतन सिंह,प्रतापराम मेघवाल,शैतान सिंह रावणा,महिपाल सिंह सिलदर,महेंद्र सिंह,ईश्वर भाई पुरोहित,किशोर सिंह, वाकीदान चारण,नटवर सिंह,दीपक मेघवाल, तलकाराम मेघवाल,नाथूसिंह, शैतान सिंह दहिया, हंसा राम घांची,प्रवीण घांची,खिम सिंह,नाथु भाई माली,नैना राम माली, सका राम मेघवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली ने किया ।

संपादक भावेश आर्य