ऋषभ महिला मंडल व नाकोड़ा भैरव मंडल व वीर भगवान मण्डल ने दी शुभकामनाएं,

04dabb95-0c89-4e4c-b52b-04c4199d89b9


नव निर्वाचित सभापति ऋतु जैन का महिला मण्डल द्वारा जैन वीसी में सत्कार,

सिरोही के विकास और जनसेवा के लिए जताई उम्मीद

सिरोही(हरीश दवे) ।

सिरोही की नवनिर्वाचित सभापति श्रीमती ऋतु जैन द्वारा विधिवत पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर परिषद पहुंचकर सभापति ऋतु जैन का अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान ऋषभ महिला मंडल एवं नाकोड़ा भैरव मंडल की ओर से भी सभापति ऋतु जैन को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। समाज के वरिष्ठजनों एवं महिलाओं ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सिरोही शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

सभी ने उम्मीद जताई कि सभापति ऋतु जैन आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करेंगी।

शहर में साफ-सफाई, सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और नगर परिषद में आमजन के कार्य सरलता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इसी तरह मोदी लाइन स्थित वीर भगवान मण्डल के मेला आयोजक राजेन्द्र मोदी ,योगेंद्र बोबावात,लाला सिंघवी,डॉ वीरेंद्र महात्मा,संजय मोदी व सेकड़ो जनो ने जैन वीसी में सभापति का बहुमान किया।अवसर पर सभी ने एक स्वर में कामना की कि सभापति ऋतु जैन जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए सिरोही के विकास को नई गति दें और आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरें।

संपादक भावेश आर्य