परशुराम जन्म महोत्सव से पूर्व रात्रि में हुई भव्य आतिश बाजी व धार्मिक आयोजन

सिरोही(हरीश दवे)।

चिरंजीवी भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भगवान परशुरामजी उधान मे भगवान परशुराम जी का मन्त्रोंचार द्वारा पूजन कर 108 दीपक प्रज्जवलित किये और पुरुषसुक्त, शांति पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती का आयोजन किया गया एवं अन्त मे भव्य आतिशबाजी कर कार्यक्रम को संपन्न किया।
*आज के इस कार्यक्रम मे आरती के यजमान रहे जगदीश पुरोहित मोहबतनगर एवं कार्यक्रम के आयोजन कर्ता विप्र सेना युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पेश त्रिवेदी एवं सिरोही विप्र सेना के संयोजक योगेश दवे रहे। कार्यक्रम मे विप्र सेना सिरोही जिलाध्यक्ष विनोद दवे, ब्राह्मण महासभा सिरोही जिलाध्यक्ष पुखराज रावल, श्रीमाली समाज सिरोही जिलाध्यक्ष महेन्द्र व्यास, आसुतोष व्यास,श्रीकांत चुलीट,नरेश रावल, अंकुर रावल, जगदीश दवे गोल, एडवोकेट त्रिशाल दवे, प्रभुराम रावल, अशोक दवे, चंद्रशेखर व्यास, अशोक गिरिजी, नरेन्द्र ओझा, निर्मला आचार्य, विशाखा आचार्य, रमेश व्यास, धर्मेन्द्र पुरोहित, मनीष त्रिवेदी, सुनील दवे, श्रवण पुरोहित, कैलाश पुरोहित, किशोर पुरोहित, अजय भट्ट, जयंम व्यास, जतिन व्यास, दिलीप सोनी गोल, जिग्नेश दवे गोल, कौशिक ओझा, इंद्र पुरोहित एवं समस्त ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे ।



संपादक भावेश आर्य