रामझरोखा मैदान से निकलेगी पालकी शोभायात्रा जगह जगह होंगे दहीहांडी कार्यक्रम

सिरोही (हरीश दवे)।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर देवनगरी सिरोही नगर के सभी देवालय सजने लगे है व प्रमुख मंदिर रामझरोखा मंदिर में मंदिर प्रबंधन ने जोरदार तैयारिया की है। इसी के साथ गोपाल द्वारा छीपाओली, देवेश्वर महादेव मंदिर, भागीरथ महादेव मंदिर, महामंदिर, गायत्री मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर, चारभुजा मंदिर, पदमनाथजी मंदिर इत्यादि समस्त विष्णु भगवान के मंदिरो में जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर दुल्हन की तरह सजाये गये है व रंगबिरंगी रोशनीयो से जगमगा रहे है।
रामझरोखा मंदिर के महंत सीतारामदास महाराज ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर रामझरोखा मैदान शाम 4.00 बजे भगवान कृष्ण की पालकी व शोभायात्रा आकर्षक झांकियो के साथ शहर के मुख्य मार्गो से गुजरेगी सभी भगवान कृष्ण के भक्त सनातन धर्म के इस महान शोभायात्रा में शामिल होकर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शोभायात्रा में नाचते गाते शिरकत करे। उन्होने कहा कि शोभयात्रा रामझरोखा मंदिर के बाहर ही विसर्जित होगी तथा रात्रि 11 बजे मंदिर के बाहर विशाल दही हांडी का कार्यक्रम रखा गया है इसमें नगर की गोविन्दाओ की टोलिया दही हांडी फोडने के कार्यक्रम में भाग लेकर जन्माष्टमी पर्व पर इस कार्यक्रम को भी सफल बनावे।
संपादक भावेश आर्य