पोसालिया ने प्राप्त किये 22 पदक, दल पोसालिया पहुँचने पर मोहन लाल जी B जैन ने दी बधाई।

7e3e4593-809d-4756-9e49-dfa0e09e4867

पोसालिया (जगदीश कुमार)।

खेल प्रमुख नेपाल सिंह जी ने बताया कि रविवार 1 सितम्बर को संकुल स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता सिरोही में आयोजित हुई जिसमें  श्रीमती जतनाबाई बाबुलालजी सिरोहिया आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, पोसालिया के भैया बहिनों ने 12 स्वर्ण पदक और 10 रजत पदक प्राप्त करके कुल 22 पदक प्राप्त किये।
इसमें स्वर्ण पदक विजेता भगवत मीणा (लम्बी कूद ,ऊँची कूद,80 मी बाधा दौड़) , गौरव परमार(गोला फेंक, तस्तरी फेंक), खुशी(200मी दौड़,400मी दौड़) ,शीतल(लम्बी कूद,रिले दौड़), तनवीर सिंह दल (रिले दौड़), निकिता(100मी दौड़),महिपाल सिंह(400मी दौड़) रहे।
इसमें प्रधानाचार्य गोविंद सिंह जी, आचार्य अमर सिंह जी, गोपाल जी, आचार्या खुश्बू जी, रंजन जी साथ मौजूद रहे।

संपादक भावेश आर्य 

You may have missed