गोयली चौराहा व्यापार मंडल की ओर से गणपति विसर्जन के साथ सात दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन

b05dde64-ec45-4877-acbc-5e4316893f60-1


सिरोही(हरीश दवे) ।

गोयली चौराहा व्यापार मंडल की ओर से आयोजित सात दिवसीय गणपति महोत्सव का गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ विधिवत समापन हुआ।
मंडल अध्यक्ष प्रकाश बी. माली ने बताया कि सात दिनों तक चले महोत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के साथ सुंदरकांड पाठ, गरबा-डांडिया, खेलकूद एवं चित्रकला प्रतियोगिता, महाआरती, 56 भोग तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
महोत्सव के अंतिम दिन गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा गोयली चौराहा से रवाना होकर पूरे मार्केट से होते हुए कमेरी डैम पहुंची। शोभायात्रा में सभी व्यापारी भाइयों के साथ उनके बच्चों, परिवारजनों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण में कमेरी डैम में विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ गणपति बाबा की प्रतिमा का विसर्जन किया।
व्यापारी एकता की बनी मिसाल
गणपति महोत्सव के दौरान गोयली चौराहा व्यापार मंडल के सभी व्यापारी भाइयों ने एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर गणपति बाबा के प्रति अपनी आस्था और संगठन के प्रति एकजुटता का परिचय दिया। इस दौरान गोयली चौराहा का पूरा बाजार सुनसान नजर आया। व्यापारियों का यह कदम भाईचारे, आपसी सहयोग और व्यापारी एकता का विशेष संदेश देता है।
अध्यक्ष प्रकाश बी. माली ने कहा कि सभी व्यापारियों ने अपने व्यापार से एक दिन का अवकाश रखकर जिस तरह गणपति बाबा की सेवा और महोत्सव के लिए अपना सहयोग दिया, उसके लिए वे सभी व्यापारी भाइयों का तहेदिल से हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गोयली चौराहा व्यापार मंडल की यह एकता और भाईचारा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापार मंडल सदस्यों, व्यापारियों, महिलाओं, बच्चों एवं क्षेत्रवासियों का भी आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष ने गणपति बाबा से प्रार्थना की कि गोयली चौराहा के सभी व्यापारियों एवं उनके परिवारों के घर-परिवार में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि बनी रहे तथा सभी के व्यापार में निरंतर उन्नति हो।
इस अवसर पर सिरोही स्टेट वेंडर अध्यक्ष उम्मेदमल कुमावत, प्रवीण चौधरी, आदाराम माली, हरीश माली, ज्ञान दाधीच , दिलीप चौधरी, रुपाराम देवासी जीतू रावल, राज कुमार मालवीया ,रतन लाल चौहान, मालाराम चौधरी, जगदीश माली, ईश्वर दास वैष्णव, प्रकाश माली, नारायण लाल माली, गोपाल माली, पंकज माली, प्रकाश प्रजापत,विक्रम माली, चंदाराम ,नरपत सिंह, भूपेंद्र माली, मुकेश माली, हिम्मत सुथार,कुलदीप प्रजापत,जगदीश माली, पूनाराम चौधरी, बहादुर सिंह, हरि सिंह, खेतपाल सिंह राव, छल्लु भाई, शंकर लाल माली, सत्यजीत सिंह, लक्ष्मण देवासी , अशोक सांखला, मनीष सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

You may have missed