जनभावनाओं के अनुरूप सिरोही आगे बढेगा-नव निर्वाचित सभापति रीतू जैन

1637f3f8-ea38-4344-a9ba-b05d884623fa

हमारा चुनावी घोषणा पत्र बोर्ड का सकंल्प पत्र होगा।
बोर्ड बनने का श्रेय दिया पूर्व विधायक संयम लोढा,पार्षदों व नगर की जनता व मतदाताओं को

सिरोही(हरीश दवे) ।

सिरोही का विकास अब जनभावनाओं के अनुरूप होगा। यह घोषणा नगर परिषद् सिरोही की नव निर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने करते हुऐ कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जो घोषणा पत्र जारी किया हैं वो ही घोषणा पत्र हमारे बोर्ड का संकल्प पत्र होगा। इसी संकल्प पत्र के आधार पर हम सिरोही को सजायेगे, सवारेंगे ओर तेजी से सिरोही को विकसित एवं हरा भरा बनायगें। उन्होने कहा कि जनता ने पिछले ढाई साल में जिस तरह से ढेर सारी परेशानियां झेली हैं उससे जनता ने बीजेपी को पुरी तरह नकारते हुऐ पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में हमें काम करने का जो अपार जनादेश दिया हैं उसके लिए कांग्रेस पार्टी ओर सभी कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद जनता जनार्दन का दिल से धन्यवाद ओर आभार व्यक्त करते हैं ओर कहना चाहेगें कि ’’ हम ’’ आपके विश्वास पर खरे उतरेगें।
उन्होने कहा कि पूर्व विधायक संयम लोढा के कार्यकाल में यह लगने लगा था कि सिरोही शहर में बदलाव आया हैं लेकिन बीजेपी सरकार ने इस बदलाव को बर्बाद कर दिया ओर शहर की सफाई व्यवस्था, सडको के हालात, सिवरेज योजना, ट्रेफिक व्यवस्था, अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं भ्रस्टाचार के सारे रेकर्ड तौड दिये ओर जनता को हर स्तर पर परेशान करने में कोई कमी नही रखी जिस कारण जनता ने वोट की चोट के माध्यम से बीजेपी को मात्र 10 सीटो पर समेट दिया ओर कांग्रेस को 35 में से 23 सीट पर जीता कर कांग्रेस पार्टी को स्थानीय सरकार बनाने का पुनः मौका दिया हैं। चुनाव में काग्रेस को 23 मत की जगह 30 मत मिले जिससे पता चला कि बीजेपी के 10 पार्षदों में से 5 ने बीजेपी की जगह काग्रेस की रितु जैन को वोट देकर क्रास वोटिंग किया।
उन्होनें कहा कि वे सबसे पहले शहर की सफाई व्यवस्था, सिवरेज सिस्टम, पार्किग, ट्रेफिक, बाग बगीचों के रख रखाव, रोड लाईट, नालियों व नालो की सफाई पर पुरा ध्यान देकर सभी पार्षदो के सहयोग से ठोस कदम उठाकर सुधार का अपेक्षित कार्य करवायेगी। जनता को नगर परिषद् के चक्कर नही लगाने पडे उसके लिए नगर परिषद् की कार्य प्रणाली में व्यापक सुधार किए जायेगें ओर परिषद् से सम्बन्धित जन सुनवाई के लिए डिजिटल सिस्टम को प्रभावी बनायेगी। श्रीमती रितु जैन ने कहा कि जनता से सीधा सवांद रखने के लिए वे लगातार फिल्ड में रहेगी ओर सभी नवनिर्वाचित पार्षदो से भी अनुरोध है कि वे भी अपने-अपने वार्ड में नागरिको के साथ निरतंर सीधा सवंाद रखे ओर अपने वार्ड की जनसमस्याओं से लगातार मुझे अवगत कराते रहें।
उन्होने कहा कि सिरोही कैसे आगे बढ़े, नागरिक सुविधाओं का किस तरह विस्तार हो, परिषद् का राजस्व कैसे बढें, शहर की समस्याओं का समाधान कैसे हो उसके लिए हर तीन माह में शहर के प्रबुद्धजनो के साथ वे सीधा सवांद करेगी ओर सिरोही के विकास का मास्टर प्लान भी तैयार करवायेगी।

सरकारी स्कुल से पढकर आगे बढी रितु
49 वर्षीय रितु जैन मूल आबूरोड के आकराभट्टा गांव की रहने वाली है ओर उसने मिडिल स्कुल आकराभट्टा से ओर 9वी. से 12 आर्य समाज स्कुल आबुरोड से पढाई कर फिर स्तानक बीए प्राईवेट रूप में आबुरोड काॅलेज ओर शादी के बाद एम. ए. सिरोही पीजी काॅलेज से की हैं। रितु के दादाश्री शांतिस्वरूप जी अग्रवाल आकराभट्टा के सरपंच रहे ओर पिता भगवान जी अग्रवाल आकराभट्टा के वार्ड पंच रहें। 7 भाईयो की ये एक मात्र लाडली बहन हैं। इनका विवाह सिरोही के प्रतिष्ठित नगर सेठ श्री स्व. लाला लखमीचंदजी के सुपुत्र श्री सुरेन्द्र कुमार जैन के सुपुत्र पुनीत जैन के साथ 2001 में हुआ। ससुराल पक्ष का शुरू से कांग्रेस पार्टी से गहरा जुडाव रहा हैं ओर स्व. सेठ लाला लखमीचंदजी जैन ओर बाद में उनके सुपुत्र स्व. विमलचंदजी जैन भी नगरपालिका सिरोही के अध्यक्ष रहे ओर अब उनकी तीसरी पीढी के पुनीत जैन जो खुद अभी हाल ही में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने हैं उनकी पत्नि श्रीमती रितु जैन आज नगर परिषद् सिरोही की सभापति निर्वाचित हुई हैं। उन्होने भाजपा की श्रीमती पूजा गोपाल माली को पराजित कर यह चुनाव जीता हैं। पुनित जैन के पिताश्री स्व. सुरेन्द्र भाई जैन भी नगर पालिका में पार्षद रहें ओर नगर कांग्रेस अध्यक्ष भी रहें। उन्होने नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लडा लेकिन वे चुनाव हार गये थे।
वैसे रितु जैन राजनीति में नई खिलाडी है लेकिन अपनी योग्यता, सामाजिक सरोकार में समर्पण एवं संयुक्त परिवार में रहने से वे अपने अनुभव से नगर परिषद् को संचालित करने, सिरोही को आगे बढाने के लिए कुछ नया करने की इच्छाशक्ति से काम करने की इच्छा रखती हैं। इस कार्य में उनको पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व उनकी पुरी टीम का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलने से वे मजबुती से अपनी नई जिम्मेवारी का निर्वहन कर सकेगी ऐसी उम्मीद जनता को उनसे हैं। वे शिक्षित एवं सुलझी हुई महिला होने के कारण कोई उनको गुमराह नही कर पायेगा।
चुनौती
उनके सामने सबसे बडी चुनौति नगर परिषद् के बिगडे सिस्टम ओर प्रबन्धन को सुधारना ओर कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र में लिखे वायदो को पुरा करवाना हैं। आगामी विधानसभा चुनावो 2027 में सिरोही नगर परिषद् क्षेत्र से कांग्रेस कोे बढत दिलाने के लिए कम समय में अधिक काम कर जमीन में काम बोलता हैं का वातावरण बनाने की बडी जिम्मेवारी उन पर हैं।

संपादक भावेश आर्य

You may have missed