जिले में नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के लिए हुआ निर्वाचन,रीतू जैन बनी सिरोही नगर परिषद कोंग्रेस बोर्ड की सभापति,आबू,पिंडवाड़ा,आबूरोड़, शिवंगज,मण्डार में बना भाजपा का बोर्ड,शिरोही में भाजपा की क्रॉस वोटिंग,
सिरोही(हरीश दवे) ।

नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत अध्यक्षीय पदों के लिए लोक सूचना 15 सितम्बर 2026 को जारी की गई थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताष्व सिंह तोमर ने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 सितम्बर 2026 को नगर परिषद सिरोही के लिए राउमावि नवीन भवन में एवं शेष संबंधित नगर पालिकाओं में हुआ।
नगरपरिषद सिरोही में भारतीय जनता पार्टी (कमल) पूजा माली को 05 मत, इण्डियन नेषनल कांग्रेस (हाथ) रितु जैन को 30 मत, नगरपालिका आबूरोड में भारतीय जनता पार्टी (कमल) भावना अग्रवाल को 27, इण्डियन नेषनल कांग्रेस (हाथ) शोभा को 13 मत, नगरपालिका पिंडवाडा में इण्डियन नेषनल कांग्रेस (हाथ) अचलसिंह को 11 मत, भारतीय जनता पार्टी (कमल) राकेष कुमार को 14 मत, नगरपालिका आबूपर्वत में इण्डियन नेषनल कांग्रेस (हाथ) यष को 6 मत, भारतीय जनता पार्टी (कमल) सुनील आचार्य को 19 मत, नगरपालिका षिवगंज में भारतीय जनता पार्टी (कमल) कुन्दनमल को 18, इण्डियन नेषनल कांग्रेस (हाथ) राजेष कुमार को 17 मत, नगरपालिका मण्डार में इण्डियन नेषनल कांग्रेस (हाथ) मफत लाल बुनकर को 07 मत तथा भारतीय जनता पार्टी (कमल) प्रागाराम को 13 मत मिले।
सिरोही नगर परिषद सभापति पद के चुनावों में रहस्यमयी तरीके से कोंग्रेस के प्रत्यशी को 2 निर्दलीयों के अलावा भाजपा के 5 पार्षदों ने क्रॉस वोट देकर भाजपा संगठन को करारा झटका दिया।
उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन 22 सितम्बर 2026 को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगी। नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय अपराह्न 2 बजे तक रहेगा। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो अपराह्न 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना की जाएगी।



संपादक भावेश आर्य

