ब्रेकिंग न्यूज़

आदर्श शिक्षण समिति की साधारण सभा संपन्नशंकरलाल पटेल बनें आदर्श शिक्षण समिति के नए जिलाध्यक्ष

सिरोही(हरीश दवे) ।

आदर्श शिक्षण समिति की साधारण सभा बैठक शनिवार को आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय पैवेलियन में विद्या भारती जोधपुर के प्रांत सचिव गंगाविष्णु जी के सानिध्य में आयोजित की गई । बैठक के बाद चुनाव अधिकारी अशोक चतुर्वेदी की देखरेख में आगामी तीन साल के कार्यकाल के लिए आदर्श शिक्षा समिति के चुनाव हुए जिसमेें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।
जिला सचिव लखाराम ने बताया कि बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती,भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बैठक में पिछली साधारण सभा की बैठक कार्रवाई जिला सचिव लखाराम द्वारा बताई गई एवं संस्थान के सालभर का लेखाजोखा जिला कोषाध्यक्ष छगनलाल माली द्वारा रखा गया। संस्थान द्वारा जिले मे संचालित विद्या मंदिरों के पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विद्या मंदिरों का वृत प्रतिवेदन रखा गया। उन्होने बताया कि आगामी तीन वर्ष के लिए आदर्श शिक्षा समिति के चुनाव में संरक्षक कैलाश जोशी, जिलाध्यक्ष शंकरलाल पटेल,उपाध्यक्ष छगनलाल माली, कपूर पूरोहित,रेवदर,जिला व्यवस्थापक भगवतसिंह सोंलकी, सह व्यवस्थापक श्रीमती नंदा चैहान, कोषाध्यक्ष भंवरसिंह एवं सहकोषाध्यक्ष कानाराम, शेक्षिक प्रमुख ईश्वर पुरोहित,संर्पक प्रमुख गोविद सुथार,एवं प्रचार प्रमुख पर संजय कुमार वर्मा को चुना गया। नई टीम को सभी ने बधाई ओर शुभकामनाए दी।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सचिव गंगाविष्णु भाई साहब ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश में लागू करना शिक्षा जगत में सबसे बड़ी क्रांति है। देश को बांटने वाली शक्तियां हावी थी लेकिन देश में सात्विक परिवर्तन हुआ जो हम देख पा रहे हैं। उन्होने कहा कि आगामी वर्ष विद्या भारती का अमृत वर्ष आने वाला है उन्होने कहा कि 1952 में गोरखपुर में सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से पहला विद्यालय शुरू किया गया। उन्होने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 25 सितम्बर केा पुरे देश भर में एक समय में एक साथ इसका गायन किया जाएगा इसमें विद्याभारती से जुड़े सभी शिक्षण संस्थान भी भाग लेगें उसकी तैयारी सभी मिलकर अभी से करें। उन्होने इसके लिए सभी से सुझाव भी मांगे।
उन्होने विद्यालयों के प्रंबध समिति के पदाधिकारियो से कहा कि वे चालू सत्र में जो लक्ष्य उन्होने रखा है उसकी तैयारी करे । उन्होने कहा कि सिरोही जिले के विद्या मंदिरों का परिणाम बेहतर रहा है यह प्रसन्नता का विषय और श्रेष्ठ उदाहरण है। विद्या भारती विद्यालय शिक्षा के साथ समाज में सात्विक परिवर्तन कार्य करने का कार्य करते हैं इसलिए समाज को विद्या मंदिरों से जुड़ना चाहिए। इस दौरान जोधपुर प्रांत के सह प्रांत प्रचारक राजेश कुमार, ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर आदर्श शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश त्रिवेदी सहित आचार्य उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष शकरलाल पटेल ने आए हुए सभी लोगो का आभार प्रकट किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button