“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में युवाओ को लेकर कोंग्रेस जनो का तीखा प्रहार,राहुल गांधी का संदेश स्क्रीन पर किया गया प्रसारित

आबूरोड(हरीश दवे) ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार युवाओं, छात्रों, शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोजगारी तथा प्रतियोगी परीक्षार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही द्वारा “छात्रों की गूंज” जन प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानदीप भवन, एचजी इंटरनेशनल स्कूल रोड, मानपुर, आबूरोड में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी स्क्रीन 3डी के माध्यम से राहुल गांधी का संदेश एवं स्क्रिप्ट उपस्थित युवाओं, छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिखाई गई। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अंजना मेघवाल ने कहा कि प्रदेश एवं देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरीश चौधरी ने कहा कि युवाओं की अपेक्षाओं और समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही के अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए। जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री भवानी सिंह भट्टाना एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमित जोशी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा बढ़ती बेरोजगारी पर प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं छात्रों ने भी अपने विचार रखे तथा शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की आवाज को संगठित कर जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना रहा।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह, पीसीसी सदस्य राजेंद्र सांखला, हिमपाल सिंह देवल, नगर अध्यक्ष नरगिस कायमखानी, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश मेघवाल, मोहम्मद असलम, गजेंद्र काग, भवनिश बारोट, गोविंद अग्रवाल, नवीन सांखला, हामिद कुरैशी, लाखाराम चौधरी, पूनमचंद पुरोहित, मंडल अध्यक्ष जैसाराम मेघवाल, खंगारराम मेघवाल, रसूल खान, नरेंद्र सिंह सिंदल, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सिरवी, वनाराम देवासी, जिला उपाध्यक्ष हमीद कुरैशी, जिला महासचिव अचल सिंह बालिया, ओमप्रकाश सेठ, सचिव निरंजन पुरोहित, सुरेश बंजारा, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा, महिला प्रदेश महासचिव कीर्ति कच्छावा, राजेश गहलोत, युवा कांग्रेस संगठन महासचिव राहुल रावल, तोलाराम मेघवाल, आशीष अग्रवाल, अजय बंजारा, साजिद अली, बाबूलाल पुरोहित, नारायण लाल गर्ग, एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लखमाराम, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष वेलाराम, जिला उपाध्यक्ष मयंक सोलंकी, भंगाराम, मनीष, महिपाल, विनोद, दुर्गेश, जिला महासचिव गुंजन परमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष केतन पुरोहित, अश्विन, पूजा राणा सहित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।



संपादक भावेश आर्य



