भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही द्वारा सेवा पखवाड़े का किया गया शुभारंभ,

सिरोही(हरीश दवे)।

भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा के सचिव मदन सिंह परमार ने बताया कि परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश की जयंती के अवसर पर संपूर्ण देश में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है । आज 27 जून से प्रारंभ होकर 10 जुलाई तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा जिसमें परिषद द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
शुभारंभ के अवसर पर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने बताया की श्री अर्बुदा गौ नंदी तीर्थ सिरोही में गौ माता के लिए 6 क्विंटल हरे चारे का वितरण किया गया। साथ ही नियमित अगले 15 दिन तक विभिन्न गौशालाओं में हरे चारे का वितरण जारी रहेगा । इस अवसर पर सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे संस्कार प्रकल्प में पिछड़ी बस्ती के बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार से भविष्य का निर्माण एवं स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई । कार्यक्रम के अंत में बच्चों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया ।
शाखा अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 15 दिन चलने वाले इस सेवा पखवाड़े में परिषद द्वारा मेडिकल जांच शिविर, बालिकाओं की निशुल्क एनीमिया जांच, वनवासी एवं सेवा बस्तियों में बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण, गरीब परिवारों का चयन कर स्वावलंबी बनाने का संकल्प तथा नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान के साथ जागरूकता अभियान के कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे ।
इस अवसर पर मदन सिंह परमार, कोषाध्यक्ष रता राम सुथार, प्रमोद कुमार जानी, राजेंद्र सिंह राठौड़, रमेश सिंह राठौड़, मधुसूदन त्रिवेदी, गणपत सिंह देवड़ा, केवाराम देवासी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


संपादक भावेश आर्य



