ब्रेकिंग न्यूज़

प्रभारी मंत्री विश्नोई ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं,गुलाबगंज में संध्या चौपाल में हुए सम्मिलित


सिरोही(हरीश दवे) ।

राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई सोमवार को जिले के दौरे पर रहे।
प्रभारी मंत्री विश्नोई सोमवार को गुलाबगंज में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित संध्या चौपाल में सम्मिलित हुए उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग का विकास और समृद्धि सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं और घोषणाओं के माध्यम से जहां आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है वहीं प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित किये जा रहे हैं।
ग्राम 2026 के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्बन्धित 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और आमजन तक राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को पहुंचाने का कार्य ग्राम रथ द्वारा किया जा रहा है। उन्होंनें इस दौरान आमजन द्वारा प्रस्तुत परिवेदनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये।
कार्यक्रम में एलईडी वैन द्वारा ऑडियो विडियो के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत करवाया गया। वहीं विभिन्न विभागों की प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ सम्बन्धित दस्तावेज सौंपे गए।
कार्यक्रम में कला जत्था द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्राम रथ अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये अभियान ग्राम मीट से पूर्व योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही योजनाओं के लाभ से कोई पात्र छूटे नहीं, किसानों की आय में बढोतरी हो तथा आमजन को राहत मिले,के लिए चलाया गया है इसके माध्यम से जनसुनवाईयों के माध्यम से परिवादियों को राहत भी पहुंचाई जा रही है।
विभिन्न लाभार्थियों को योजनाओं के संबंधित दस्तावेज सौंपे
संध्या चौपाल के दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबंधित दस्तावेज सौंपे गये। इस दौरान पट्टा वितरण में ग्राम मालगांव के प्रकाश कुमार/खुबाराम मेघवाल, जोकम कंवर/शैतानसिंह राजपूत, ग्राम गुलाबगंज के जैसाराम/उगराजी भली, सीता देवी/खीमाराम घांची, प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम गुलाबगंज की रीना देवी/नरेन्द्र कुमार लौहार, अन्तरी देवी/बलवन्त सिंह राजपूत तथा ग्राम मालगांव की भारती देवी/वेलाराम मेघवाल को राजस्व विभाग (फार्मर रजिस्ट्री) में ग्राम गुलाबगंज की गोविन्द कुंवर तथा कैलाश कुंवर को उद्यान विभाग द्वारा पीएम कुसुम कम्पोनेट योजना के तहत सोवन देवी पत्नि प्रभुराम को 176100 रूपये की अनुदान राशि, ओबाराम/डायाराम को 238684 रूपये की अनुदान राशि, राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) के तहत प्लास्टिक मांल्चिग में 25075 रूपये अनुदान राशि। कृषि विभाग द्वारा कृषि में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कृषक वनाराम पुत्र धनाराम पीथापुरा को 25000 रूपये पुरस्कार राशि, नवाचार में उत्कृष्ठ कार्य करने पर कृषक अशोक कुमार पुत्र वेलाजी माली विरवाडा को 25000 रूपये पुरस्कार राशि, पशुपालन में उत्कृष्ठ कार्य करने पर कृषक सवाराम पुत्र खंगाराम को 25000 रूपये पुरस्कार राशि, भरतसिंह पुत्र चंदनसिंह को कृषि यंत्र पर अनुदान 128000 रूपये अनुदान राशि तथा शांतिलाल पुत्र उनाजी को तारबंदी योजना के तहत 45600 रूपये अनुदान राशि। विद्युत विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजना के तहत धनाराम/वजाजी, सोना देवी/दिलिप कुमार, गीता देवी/बाबुलाल माली तथा रमेश/भुताजी घासी को लाभान्वित किया गया।
इस दौरान जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, डॉ. रक्षा भंडारी, गणपतसिंह राठौड, प्रधान रेवदर राधिका देवासी, प्रकाश रावल सहित अन्य उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button