ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम रथ के विभिन्न ग्रामों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागतयोजनाओं की दी गई जानकारी


सिरोही(हरीश दवे) ।

ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे ग्राम रथ मंगलवार को डाक और डबाणी, उपलाखेजडा, हालीवाडा, मडिया और मेरमाण्डवाडा पहुंचे।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई ने सिरोही क्षेत्र विधानसभा की ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि ग्राम रथ अभियान राज्य सरकार द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाली ग्राम मीट के संबंध में प्रचार प्रसार करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और उनकी परिवेदनाओं का निस्तारण करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से जहां योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहंुच रही हैं। वहीं जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण भी हो रहा है। उन्होंने सभी से ग्राम रथ अभियान का लाभ लेने की बात कही।
जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा समय समय पर विभिन्न अभियान, बजट घोषणाओं, योजनाओं के माध्यम से आमजन के कल्याण, क्षेत्र का विकास तथा विकसित राजस्थान की संकल्पना के साथ विशेष कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए वहां मौजूद सभी से अपील की कि सभी पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं और अन्य को भी प्रेरित करें।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि ग्राम रथ के गांव गांव मेें पहुंचने से कोई पात्र ना छूटे की मंशा के अनुरूप जन जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर सभी को प्र्रेरित किया जा रहा हैं।
प्रधान हंसमुख कुमार ने प्रत्येक पात्र से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों यथा पानी, बिजली, चिकित्सा, सानिवि, शिक्षा, राजस्व सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई जिस पर अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण कर संबंधित को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों द्वारा जल एवं विद्युत संबंधित परिवेदनाओं के संबंध में भी राज्य मंत्री देवासी ने सुचारू जल एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
ग्राम रथ के गांवों में पहुंचने पर सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों ने अपने सुझाव दर्ज करवाएं साथ ही संबंधित 13 विभागों की प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान कला जत्था के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रशासक शांतिलाल पुरोहित, कसनाराम देवासी, गुमान सिंह देवड़ा, नैनसिंह पुरोहित, रोहित खत्री हीदाराम माली, गोकुलराम देवासी, विक्रम पुरोहित सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button