सिरोही जिला निकाय चुनाव 2026: भाजपाके 5 ओरकांग्रेसका 1 बोर्ड बना सिरोही में 2 निर्दलीयों के अलावा भाजपा के 5 पार्षदों के क्रॉस वोटिंग से नगर वासी हतप्रभ,

f1448664-2727-47d2-9b34-3a8871501b0e-1

कांग्रेस के 63, भाजपा के 57 ओर 60 पार्षद निर्दलीय जीते

भाजपा को 39034, कांग्रेस को 36592 निर्दलीयो को 22592 मत मिले

सिरोही(हरीश दवे) ।

अभी हाल ही में जिले में नगर निकाय के सम्पन्न हुऐ चुनावों में कांग्रेस के 63, भाजपा के 57 ओर निर्दलीय 60 पार्षद चुने गए। 6 नगर निकायो में भाजपा के 5 बोर्ड ओर कांग्रेस का 1 बोर्ड बना। मतो की बात करें तो जिले की 180 सीटो पर हुऐ चुनावो में भाजपा को 39 हजार 34 मत ( 39.21 प्रतिशत ) कांग्रेस को 36 हजार 592 मत ( 36.76 प्रतिशत ) एवं निर्दलीयो को 22 हजार 592 ( 22.70 प्रतिशत ) मत मिले।
निकाय वार विश्लेषण करने पर पता चला कि आबूरोड में भाजपा ने 11596 मत लेकर 20 सीट, कांग्रेस ने 10200 मत लेकर 16 सीट प्राप्त की वही निर्दलीयो ने 6815 मत लेकर 4 सीट प्राप्त की ओर बोर्ड भाजपा का बना।
मंडार में भाजपा ने 3062 मत लेकर 7 ओर कांग्रेस ने 1943 मत लेकर 6 सीट ओर निर्दलीयो ने 3532 मत लेकर 7 सीट हासिल की।
माउण्ट आबू में भाजपा ने 5132 मत लेकर 15, कांग्रेस ने 1943 मत लेकर 7 ओर निर्दलीयो ने 3532 मत लेकर 3 सीट प्राप्त की।
पिण्डवाडा में भाजपा ने 4717 मत लेकर 7, कांग्रेस ने 4049 मत लेकर 13 ओर निर्दलीयो ने 4205 मत लेकर 5 सीट हासिल की। यहां कांगे्रस में बगावत के कारण अध्यक्ष ओर उपाध्यक्ष दोनों पदो पर भाजपा को जीत मिली।
शिवगंज में भाजपा ने 6991 मत लेकर 18 सीट, कांग्रेस ने 6984 मत लेकर 14 सीट ओर निर्दलीयो ने 3043 मत लेकर 3 सीटे हासिल की।
इसी तरह सिरोही नगर परिषद् में भाजपा ने 7536 मत लेकर 10 सीटे, कांग्रेस ने 9851 मत लेकर 23 सीटे ओर निर्दलीयों ने 3549 मत लेकर 2 सीटे हासिल की ओर यहां पर कांग्रेस का बोर्ड बना ओर सभापति रितु जैन को कुल 30 मत मिले यानि यहां पर भाजपा के 5 पार्षदो ने क्रोस वोटिंग कर कांग्रेस को वोट दिये।
विधानसभा क्षेत्रवार विश्लेषण करने पर पता चला कि रेवदर विधानसभा की 2 निकायो में कांग्रेस को 22 सीटे मिली ओर 12143 मत मिले वही भाजपा को 27 सीटे ओर 14658 मत मिले।
पिण्डवाडा – आबू विधानसभा की 2 निकायो में कांग्रेस को 20 सीट ओर 9849 मत ओर भाजपा को 22 सीट ओर 7614 मत मिले। क्रोस वोटिग के कारण कांग्रेस को पिण्डवाडा निकाय में बहुमत के बाद भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद खोना पड़ा।
सिरोही-शिवगंज विधानसभा सीट की 2 निकायो में कांग्रेस को 37 सीट ओर 16835 मत ओर भाजपा को 28 सीट ओर 14527 मत मिले।
तीनों विधानसभाओं में केवल सिरोही विधानसभा सीट में कांग्रेस का प्रर्दशन मजबुत रहा व अन्य पांचों निकायों में भाजपा को बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की।
लेकिन भाजपा के 5 पार्षदों में क्रॉस वोटिंग कर नगर में चर्चा छेड़ दी व सॉसल मीडिया में भी एक ही बहस चल रही की भाजपा के पार्षदों ने मतदाताओं व पार्टी से गद्दारी क्यो की।
क्या जिला संगठन व नगर मण्डल ने चन्द जनो के खेले में जो पार्टी की छवि धूमिल की उनके खिलाफ क्या भाजपा एक्शन लेगी।

संपादक भावेश आर्य

You may have missed