देशराजनीतिराज्य

जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बनाया : पूर्व मुख्यमंत्री राजे

भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान


सिरोही(हरीश दवे) ।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने चुनावी अभियान तहत शुक्रवार को सिरोही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी के समर्थन में सघन चुनावी जनसंपर्क किया। उन्होंने करीब एक दर्जन सभाओं को संबोधित किया। राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के हरवर्ग के साथ धोखा किया है। राजस्थान की जनता इसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। राजे ने जनता से सिरोही-शिवगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी को चुनाव में भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का आह्वान किया।

राजे ने अपनी चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश की कांगेस सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। कांग्रेस ने वादे खूब किए, लेकिन एक भी वादा समय पर पूरा नहीं किया। इस सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने का वादा किया, उसे पूरा नहीं किया। बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया। युवकों को नौकरियां नहीं दी। उल्टे पेपर लीक माफिया पनप गए, जिससे युवकों में निराशा है। महिलाओं के प्रति अपराधों में राजस्थान को अव्वल बना दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घरेलू बिजली मुफ्त का वादा कर सरचार्ज के नाम पर लूट मचाई। गांवो में बिजली आती ही नही है तो फ्री कहने में कहा हर्ज है कांग्रेस की सारी घोषणाएं जनता के साथ छलावा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में काम करने वाली भाजपा को चुनने और भारत के विकास की गति को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। कांग्रेस को राजस्थान से विदाई देने के 25 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प दिलवाया।
भाजपा प्रत्याशी ओटराम देवासी ने कहा कि अपने बीच मे जो बहरूपिया बन कर घूम रहा है जो पहले रोया, फिर सोया फिर मंत्री पद खोया। लोगो पता चल गया है इस बेहरुपीये का। तत्कालीन भाजपा सरकार में जो काम हुए वो निर्दलीय विधायक लोढ़ा अपने काम गिना कर विकास विकास कर रहा है। विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी द्वारा सिरोही की प्रसिद्ध तलवार देकर स्वागत किया गया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी ने चुनरी ओढा कर स्वागत किया। एक मौके पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button