अन्नपूर्णा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण

9e05eb79-1588-4808-b390-1fe8d3fb5779.jpg

सिरोही(हरीश दवे) ।

रमेश कुमार सचिव नगर परिषद सिरोही द्वारा नगर परिषद सिरोही क्षेत्र में संचालित अंबेडकर भवन, गोयली चौराया स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना की गाइडलाइन के तहत समस्त व्यवस्थाओ का जायजा लिया निरीक्षण दौरान सचिव द्वारा बैठक व्यवस्था, भोजन थाली मेनू, कम्प्यूटर में दर्ज एंट्री , किचन आदि व्यवस्था देखी एवं भोजन खाने वाले लाभार्थियों से भी वार्ता कर जानकारी ली गई! निरीक्षण दौरान स्वयं खाना खाकर भोजन की गुणवत्ता जांची गई ! नगर परिषद सचिव रमेश कुमार ने बताया कि नगर परिषद सिरोही क्षेत्र में संचालित रसोई का निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त व्यवस्था,सफाई व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता जांची गई जिसमें सारी व्यवस्था अच्छी पाई गई,भोजन की गुणवत्ता भी अच्छी थी भोजन समय पर एवं गरम परोसा जा रहा था एवं खली की मात्रा गाइडलाइन के अनुसार सही थी, गाइडलाइन अनुसार रोटी, मिक्स वेज सब्जी, दाल,अचार,ओर श्री अन्न के रूप में पोहे थे ! उक्त रसोई पर लाभार्थियों से जानकारी लेने पर अच्छा फीडबैक आ रहा था उक्त निरीक्षण दौरान ओम सिंह जिला परियोजना प्रबंधक ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई

संपादक भावेश आर्य

You may have missed