गायत्री मंदिर में शिव परिवार का भक्तों ने किया सामैया

सिरोही 19 अप्रैल(हरीश दवे) ।

गायत्री मंदिर मेँ होने वाली शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा मेँ स्थापित होने वाली मूर्तियों को गायत्री परिजनों ने ढ़ोल थाली एवं भोले की जयकारों के साथ गायत्री मंदिर मेँ प्रवेश करवाया रविवार को अक्षय तृतीया के दिन अभिजीत मुहर्त मेँ वैदिक मंत्रोचार के बीच मेँ भक्तो ने शिव परिवार का मंदिर के प्रवेश द्वार पर सामेया किया.।
गायत्री परिवार की प्रधान ट्रस्टी रंजन देवी ने बताया कि गायत्री मंदिर में बुधवार से शुक्रवार तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रहेगा । रविवार को गणेश जी,कार्तिकेय जी,माता पार्वती,नंदी जी,कच्छप जी एवं महाकाल की प्रतिमाओ एव ंशिव लिंग को गायत्री मंदिर लाया गया जहाँ बड़ी संख्या मेँ भक्तो ने उनकी पूजा अर्चना की बाद में एक एक कर के सभी मूर्तियों को मंदिर मेें प्रवेश करवाया गया। उन्होंने बताया की बुधवार 22 अप्रैल को प्रातः 8.30 बजे चामुंडा माता मंदिर बसस्टेण्ड से कलश यात्रा आरम्भ होगी जो राजमाता धर्मशाला रोड होते हुए गायत्री मंदिर पहुंचेगी। उसके बाद पुष्कर से आये हुए विद्वान आचार्य विधान अनुसार अनुष्ठान शुरू करेंगे। शाम को दीप यज्ञ एवं रात्रि मेँ भजन होंगे। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से नौ कुण्डीय यज्ञ आरम्भ होंगे दिन मेँ भगवान के अधिवास,षोडस उपचार,,पंच स्नान, महामृत्युजंय जाप,गायत्री मंत्र जाप,दुर्गा सप्तशति पाठ,अभिष् आदि र्वििभन्न अनुष्ठान किये जाएगें ।
उन्होने बताया कि 24 अप्रेल को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति होगी उसके बाद भक्तो को प्रसादी वितरण की जाएगी। उन्होने बताया कि गायत्री मंदिर में प्रतिष्ठित होने वाला शिवलिंग नर्बदा नदी से लाया हुआ है। इस अवसर पर ट्रस्टी इन्द्रा खत्री,संतोष प्रजापत,शुचिता गोमतीवाल,शालिनी वर्मा, पूर्व प्रधानट्रस्टी रमेश गोमतीवाल,संरक्षक भगवानदास चौहान, मंजू देवी, सत्या देवी, ओम कंवर, भगवती देवी,जरावी बाई, लतिका, विमला,रंजना गर्ग,,दिवा बाई, कंकुबाई, इंद्रादेवी, खुशी, राखी, भवानीसिंह, विजय, योगेश प्रजापति, शांति देवी, हिरल, प्राची संतोष, कमला,बदाम मैडम,जयारानी सक्सेना,शैतानसिंह डाबी,हितेश खण्डेलवाल,नरेन्द्र शर्मा,दरिया बाईप्रेम,जिगिशा,सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।


संपादक भावेश आर्य


