भाजपा ने बैठक में नारीशक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कांग्रेस व विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लिया।

पीएम मोदी की पचपदरा में जनसभा की तैयारियां को लेकर भाजपा की बैठक।
सिरोही (हरीश दवे)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पचपदरा दौरे को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय में तैयारियां लेकर बैठक आयोजित हुई।
जिसमे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर व जिला प्रभारी मनोज सिंघानिया ने सिरोही विधानसभा की बैठक ली। जिसमे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या के साथ पीएम मोदी की पचपदरा में जनसभा मे जाने के लिए जिम्मेदारियां सौपी। बस प्रभारी व शक्ति केंद्र संयोजक से तैयारी की समीक्षा की। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ जुटने को कहा। जिले से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पचपदरा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। बैठक में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
लोकसभा में नारी स्काक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर विपक्ष और कांग्रेस के पर प्रतिक्रिया
कांग्रेस एक एंटी-रिफॉर्म पार्टी है जो हमेशा सुधार का विरोध करती हैं : छगन माहुर
प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कहा कि कांग्रेस एक एंटी-रिफॉर्म पार्टी है जो हमेशा सुधार का विरोध करती हैं महिला आरक्षण विधायक हमारी सरकार का नेक प्रयास था लेकिन कांग्रेस व विपक्षी दलों ने बिल को गिराकर महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बताई है।
कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया : सिंघानिया
जिला प्रभारी मनोज सिंघानिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस देश की नारी शक्ति को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। विपक्षी दलों ने विधेयक को हराकर हमारे संविधान का अपमान किया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय की मांग थी : चौधरी
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां नहीं चाहतीं कि महिलाएं आगे बढ़ें क्योंकि इससे उनकी स्वार्थपूर्ण राजनीति खत्म हो सकती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन समय की मांग थी। विधेयक का उद्देश्य किसी से कुछ छीने बिना महिला सशक्तिकरण को पंख देना था।
एक महिला सब कुछ भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान नहीं : भंड़ारी
जिलाध्यक्ष रक्षा भंड़ारी ने कहा कि एक महिला सब कुछ भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान नहीं। कांग्रेस और उसके विपक्षी दलों द्वारा किया गया यह अपमान हर महिला के दिल में हमेशा रहेगा। कांग्रेस जैसे दलों की स्वार्थपूर्ण राजनीति देश की महिलाओं की कीमत पर की गई है उन्होंने विधायिकाओं में 33% महिला आरक्षण देने के प्रयासों को विफल किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि बैठक में लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर विपक्ष और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। जिसको लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर व प्रभारी मनोज सिंघानिया ने रेवदर व पिंडवाड़ा विधानसभा की बैठक ली। जिसमे तय किया गया कि बूथ स्तर तक की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
बैठक में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, नरपतसिंह राणावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण देवासी, प्रकाश रावल, छगन घांची, बाबूसिंह माकरोड, महिपाल चारण, विक्रम माली, हार्दिक देवासी, कांतिलाल पुरोहित, बस प्रभारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य


