पोसालिया में जीण माता मेला 21 व 22 अप्रैल को

खण्डेलवाल समाज के नाटाणी और कायथवाल परिवारो की कुलदेवी के मेले में जुटेंगे श्रद्धालु
पोसालिया(हरीश दवे) ।

खंडेलवाल समाज के नाटाणी एवं कायथवाल गोत्र की कुलदेवी जीण माता मंदिर पोसालिया का दो दिवसीय मेला 21 व 22 अप्रैल को होगा। प्रथम दिवस आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक किशोर पालीवाल एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
श्री खंडेलवाल जीण माता सेवा समिति ट्रस्ट के महामंत्री लोकेश खण्डेलवाल के अनुसार पोसालिया स्थित खण्डेलवाल जीण माता मंदिर की 29 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रथम दिवस 21 अप्रैल मंगलवार को वार्षिक मेलाउत्सव के अवसर पर रात्रि को भजन संध्या में गोडवाड के प्रसिद्ध भजन गायक किशोर पालीवाल व शितल वैष्णव एंड पार्टी द्वारा माताजी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इससे पूर्व दिन में महिला मंडल द्वारा माताजी का मंगल पाठ सामूहिक किया जाएगा। आयोजन के दूसरे दिन बुधवार 22 अप्रैल को प्रातः 9 बजे पोसालिया नगर के मुख्य मार्गो से गाजेबाजो के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकलेगी और मंदिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से कुलदेवी मैया के चुनरी महोत्सव के दौरान 108 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने का आयोजन होगा। इस पावन प्रसंग के दौरान मंदिर परिसर में नवनिर्मित जरावी मोहन भोजनशाला भवन का उद्घाटन होगा। इस वर्ष के मेलोत्सव के लाभार्थी जरावीदेवी मोहनलाल नाटानी परिवार भरूडी होंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाबचंद नाटाणी, उपाध्यक्ष मुल्तानमल नाटाणी, कांतिलाल कायथवाल, महामंत्री लोकेश नाटाणी, सहमंत्री नन्दकिशोर नाटाणी, कोषाध्यक्ष ललित कायथवाल, बलवंत कुमार,किरण कुमार,किशोर सहित ट्रस्ट मण्डल के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।


संपादक भावेश आर्य



