विकासोन्मुखी लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करते हुए आमजन को करें लाभान्वित

जिला कलेक्टर ने आबूरोड में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश
सिरोही(हरीश दवे)।

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में रविवार को यूआईटी सभागार में आबूरोड व आबू पर्वत के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ।
जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकासोन्मुखी लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाते हुए आमजन को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विभिन्न घोषणाओं,सरकारी योजनाओं की सफल क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करे।उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित लक्ष्य,प्राप्त लक्ष्य और लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए तय समय में लक्ष्यानुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी विभागों ने अपने अपने विभागों से जुड़ी प्रगति पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की।
जिला कलेक्टर तोमर में आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान रखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को सुचारु जलापूर्ति के लिए निर्देशित किया साथ ही डिस्कॉम को आमजन के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर के सुचारु संचालन एवं शिकायतों के तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में उपखंड अधिकारी डॉ अंशुप्रिया, डीएसपी गोमाराम सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


संपादक भावेश आर्य



