उपभोक्ताओं की समस्या के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

सिरोही(हरीश दवे)।

जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम कर्मचारियों को ग्रीष्मकालीन मौसम में विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।अधिशाषी अभियंता आईडी चारण ने बताया कि कंट्रोल रूम कर्मचारियों को शालीनता से पेश आने तथा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।उपखंड स्तर के कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को वीसी के माध्यम से कार्य में कुशलता लाने व उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज की जा रही शिकायतों का पूर्ण गंभीरता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।
इन नंबर्स पर कर 24×7 दर्ज करवा सकते हैं शिकायत
चारण ने बताया कि उपभोक्ता एसई ऑफिस में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 9257031411 एवं 9257031413 पर कॉल कर सकते है। यहां 24 ×7 शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
वहीं सबडिवीजन सिरोही में 9257031414,जावाल में 9257031415,कालंद्री में 9257031416,शिवगंज में 9257031417,कैलाश नगर में 9257031418,पिंडवाड़ा में 9257031419,स्वरूपगंज में 9257031420,आबूरोड शहरी में 9257031421,आबूरोड ग्रामीण में 9257031422,माउंट आबू में 9257031423,रेवदर में 9257031424 और मंडार में 9257031425 नंबर पर रविवार छोड़ के हर दिन प्रातः 09.30 से 6.00 बजे तक शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।चारण ने बताया कि इसके अतिरिक्त डिस्कॉम के केंद्रीय कंट्रोल रूम 18001806045 एवं 1912 पर भी शिकायत दर्ज हो सकती है +91 94133 59064 नंबर पर व्हाट्सएप से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

संपादक भावेश आर्य



