ब्रेकिंग न्यूज़

गायत्री मंदिर में तीन दिवसीय शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा 22 अप्रेल से


सिरोही(हरिश दवे)।

शहर मेँ शाह जी की वाड़ी स्थित गायत्री मंदिर परिसर में नवनिर्मित महाकाल मंदिर में 22 से 24 अप्रैल तक भव्य शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं नवकुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा परंपरानुसार महोत्सव में कलश यात्रा, यज्ञ,दुर्गा सप्तशति पाठ,पंचाधिवास,दशविध स्नान,पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से शिव परिवार की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा एवं नौ कुण्डीय यज्ञ गायत्री धाम पुष्कर के विद्धान आचार्यो द्वारा करवाई जाएगी। आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के उपजोन प्रभारी हरिगोपाल सोनी व पाली के ट्रस्टी नरेन्द्र रामावत के सानिध्य में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओ को कार्यो की जिम्म्ेदारी सोंपी गयी।
गायत्री परिवार की प्रधान ट्रस्टी रंजन देवी ने बताया कि सभी की सहमति से गायत्री मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं नौ कुण्डीय यज्ञ करने का निर्णय लिया गया। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के तहत 22 अप्रेल को प्रातः आठ बजे कलश यात्रा,महामृत्युजंय जाप,एवं शाम को दीप यज्ञ का आयोजन 23 अप्रेल को नौ कुण्डीय यज्ञ,गणेश पूजन, देवाधिदेव आवाहन्,फलाधिवास,पुष्पाधिवास,मिष्ठााधिवास,धान्याधिवास, जलाधिवास ,शययाधिवास,एवं दुर्गा सप्तशति पाठ,। उन्होने बताया कि 24 अप्रेल को प्रातः से दैनिक पूजन,शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा,यज्ञ की पूर्णाहुति,महाआरती,भोग,के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
उन्होने बताया कि काफी लम्बे समय से गायत्री मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की ईच्छा गायत्री परिजनों की थी जो अब जाकर मूर्त रूप ले पाई । उन्होने बताया कि आयोजन की तैयारियो में सभी परिजन,भक्त एवं गायत्री परिवार के सभी ट्रस्टी जी जान से लगे हुए है। उन्होने बताया कि शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा में गायत्री परिवार के राजस्थान जोन के मुखिया ओमप्रकाश अग्रवाल भाई साहब,गायत्री धाम राजसमंद से भाई घनश्याम पालीवाल,पाली उपजोन प्रभारी हरिगोपाल सोनी,नरेन्द्र रामावत, सहित कई पदाधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होने देवनगरी की धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है िकइस आयोजन में सपरिवार पधार कर भगवान के दर्शनो का लाभ ले। इस अवसर पर ट्रस्टी इन्द्रा खत्री,संतोष प्रजापत,शालिनी वर्मा ,शुचिता गोमतीवाल,जिला संयोजक कन्हैयालाल पुरोहित,वरिध्ठ कार्यकर्ता एवं सरंक्षक भगवानदास चौहान,रतनलाल पुरोहित,नरेश कुमार, पिण्डवाडा से रेखा कुवर दिवाबाई,भागूबाई,कंकूबाई,रमेश गोमतीवाल,संजयकुमार वर्मा,गीता बहन,परिवाजक राधेश्याम सहित कई लोग उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button