ब्रेकिंग न्यूज़

जिला कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र में किया अवलोकन


सिरोही(हरीश दवे)।

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को इकाई कार्यालय, आबूरोड के अंतर्गत आबू रोड के औद्योगिक क्षेत्र अर्बुदा,अम्बाजी,ग्रोथ सेंटर फेज-प्रथम, ग्रोथ सेंटर फेज-द्वितीय औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्रोथ सेंटर फेज-द्वितीय में स्थित त्रिवेदी क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड इंडस्ट्रीज का भी अवलोकन किया।
त्रिवेदी क्रॉप के जीएम पवन यादव द्वारा जिला कलेक्टर को इकाई की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर ने वहां कार्यरत कार्मिकों से वन-टू-वन संवाद कर उनके कार्यों एवं कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण उपरांत जिला कलेक्टर द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी डॉ अंशुप्रिया,तहसीलदार पन्ना राम चौधरी,रीको थाना सी आई लक्ष्मण सिंह,रीको वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक चेतन राम,रीको सहायक स्थल अभियंता लोकेश गुर्जर,रीको वरिष्ठ प्रारूपकार पवनेश आर्य सहित अन्य उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button