ब्रेकिंग न्यूज़

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान बिना बूथ अध्यक्षो व मण्डल कार्यकारिणी के मनाया


-राज्यमंत्री ने समापन सत्र पर कार्यकर्ताओ से कहा नकारात्मक प्रचार का सोशल मीडिया में करे विरोध


सिरोही, 23 मार्च (हरीश दवे) ।

भारतीय जनता पार्टी सिरोही मंडल मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय मे आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में करीब 65 कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा समेत अग्रिम संगठन के पदाधिकारी व 29 वार्डो के अध्यक्ष व बूथ कमेटी की अनुपस्थिति कार्यक्रम में खली तथा समापन के दूसरे सत्र में यह संख्या महज 25 अधिकारियो तक सिमट कर रह गई जिसकी प्रमुख वजह मंडल अध्यक्ष चिराग रावल द्वारा मंडल की गतिविधियो व कार्यकर्ताओ तक सूचना नही देना अहम वजह रही।
कार्यक्रम को राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और समाज सेवा से जुड़ े विभिन्न विषयों पर समापन सत्र पर अल्प कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान ने पार्टी की कार्यपद्धति पर अपने विचार रखते हुए संगठनात्मक अनुशासन और कार्यशैली पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण देवासी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया। जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियो की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली ने बूथ प्रबंधन एवं “मन की बात“ कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर अपना वक्तव्य दिया। जिला प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल ने सोशल मीडिया, नमो ऐप और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी साझा की।
गौरतलब है की भाजपा जिला संगठन सांसद, राज्य मंत्री,जिलाध्यक्ष व जिला प्रमुख की राजनीति व वर्चस्व की लड़ाई में साधारण कार्यकर्ता पीस के रह गया है।
व सत्ता होते हुए भी जिले भर का कार्यकर्ता हर क्षेत्र में स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है।
पार्टी के कार्यक्रमों में मंचो पे बैठने की होड़ व स्वागत सत्कार व फ़ोटो सेसन में लेटरपेड़ी नेताओ के प्रेस नोट तक पार्टी की गतिविधियां सिमट कर रह गई है।
जिसमे दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओ के लिए विचारधारा की संजीवनी हो सकता है।
पर शिरोही नगर मण्डल में 29 बूथ कागजी बने हुए है।
जिसमे मन की बात के आयोजन भी बूथ पर नही होते जिसकी जानकारी जिलाध्यक्ष को देने के बावजूद उन्हें बूथ सशक्तिकरण की फुर्सत नही है।
हालांकि समापन सत्र के समापन पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी संगठन की हिल चाल पर जम कर बरसे।
उन्होंने कहा की व साल में उन्होंने 2700 करोड़ के विकास करवाये पर सॉसल मीडिया में उसकी पोस्ट नही आती।
यह अलग बात है की सांसद के प्रचार प्रसार में शिरोही नगर मण्डल की मुस्तेदी है।
जबकि नगर परिषद शिरोही में धार्मिक सम्पत्तियो के अवैध पट्टे व राज्य मंत्री व उनके पुत्र पर आरोप जड़ पूर्व विधायक ने भाजपा संगठन व सत्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।पर कोंग्रेस के मीडिया व सॉसल मीडिया में आक्रामक हमले में भाजपा के मीडिया तन्त्र व जिला प्रवक्ताओं ने चुप्पी साध रखी है।
व भाजपा के राजनीतिक ठेकेदारो की कारगुजारियों में डबल इंजन सरकार का विकास भी भटक रहा है।
ऐसी हालत में प्रदेश भाजपा संगठन के कार्यक्रमो की सरल एप में उपस्थिति जिला संगठन की स्वयं पोल उजागर कर रही है

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button