भारत विकास परिषद में पाल व परमार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये।

भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही का होली स्नेह मिलन समारोह एवं वार्षिक चुनाव संपन्न
सिरोही(हरीश दवे) ।

भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही का होली स्नेह मिलन समारोह एवं वार्षिक चुनाव संपन्न हुए । जिसमें सर्वसम्मती से तीसरी बार नरेंद्रपाल सिंह को अध्यक्ष एवं मदनसिंह परमार को सदस्यों ने सचिव चुना वहीं दुसरी बार रताराम सुथार कोषाध्यक्ष चुने गये।
भारत विकास परिषद के सचिव मदनसिंह परमार ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह व चुनाव कार्यक्रम में तीन सत्र रखे गये थें जिसमें पहले सत्र में सभी सदस्यों द्वारा संगीत नृत्य एवं ढोल के साथ पुष्प होली का आनंद लिया गया।
स्नेह मिलन के बाद समारोह के मुख्य वक्ता आर एस एस के सह विभाग प्रचारक अनिल कुमार ने स्व का विकास, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण के पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का आह्वान किया । उन्होने स्व के विकास की व्याख्या करते हुए बताया की यह एक जीवन-पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है,जिसमें कौशल, ज्ञान और आत्म-जागरूकता को सुधारकर व्यक्ति अपनी क्षमता को बढाता है। उन्होने कहा कि मानसिक, भावनात्मक, और सामाजिक विकास के माध्यम से व्यक्ति को स्वयं का बेहतर निर्माण करना चाहिए।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह द्वारा कार्यकर्ता निर्माण के क्रम में मित्र को सदस्य, सदस्य को कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता को दायित्ववान बनाने की अनवरत प्रक्रिया पर प्रकाश डाला साथ ही जीवन में सेवा एवं समर्पण के महत्व को अपनाने का आह्वान किया। सचिव मदन सिंह परमार ने आगामी वर्ष की कार्य योजना प्रस्तुत की तथा परिषद की गतिविधियों में सभी के सहयोग का आह्वान किया ।
कार्यक्रम से पूर्व प्रांतीय चुनाव अधिकारी सोनाराम कुमावत, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक अनिल कुमार, परिषद संरक्षक डॉ जगदीश आर्य, शाखा अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, सचिव मदन सिंह परमार, महिला प्रमुख पवन आर्य एवं कोषाध्यक्ष रताराम सुथार द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गान के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के अंत में सचिव मदन सिंह परमार द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा मंच का संचालन हमीर सिंह राव द्वारा किया गया । कार्यक्रम स्वरुचि भोज के साथ संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉक्टर सी राम, जिला महिला समन्वयक शोभा चारण, रमेश सिंह राठौड़, प्रमोद कुमार जानी, प्रदीप सिंह सिंधल, विपिन अग्रवाल, सुमेरपुर शाखा के गजेंद्र सिंह राणावत, गोविंद राम सुथार, भंवर लाल जैन, पिंडवाड़ा शाखा के विजय प्रकाश गौतम भगवत सिंह पडियार, रमेश कुमार खंडेलवाल, अचलाराम सुथार, दिलीप चौधरी, प्रकाश त्रिवेदी, दिनेश प्रजापत, शैलेंद्र सिंह डाबी, भवानी सिंह चौहान प्रतिभा आर्य, डॉ सुनंदा जैन, अनीता चौहान, धनपत सिंह राठौड़, करण सिंह राठौड़, सुनील चौहान, राजीव चौरसिया, शिरीष जैन सहित 120 सदस्य उपस्थित रहे ।


संपादक भावेश आर्य



