ब्रेकिंग न्यूज़

भगवान श्रीराम केवल एक नाम नहीं, बल्कि आदर्श जीवन शैली के प्रतीक हैं- राजपुरोहित


प्रभु राम के प्रकाटय के साथ निकलेगी भव्य ओर दिव्य शोभायात्रा


सिरोही 22 मार्च(हरीश दवे) ।

विश्व हिंदू परिषद के जोधपुर प्रंात के सहमंत्री महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने कहा कि राम हमारे आदर्श है,राम हमारे आराध्य हैं,राम हमारे प्राण है भगवान श्रीराम केवल एक नाम नहीं, बल्कि आदर्श जीवन शैली के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राम एक आदर्श पुत्र, भाई, पति और राजा के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा । 26 मार्च गुरुवार को शहर में निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर शनिवार की रात्रि को हिंदू महोत्सव समिति द्वारा सर्व समाज की बुलाई गई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होने ये बात कही ।
उन्होने कहा कि राम हमारे हिन्दू समाज के स्वाभिमान का प्रतीक है उन्होंने कहा कि सत्य सनातन की रक्षा के लिए हिंन्दुओ को जागृत होना जरूरी है। पुरोहित ने लव जिहाद के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए कहा कि उन्हे जानकारी मिली है कि पिछले कुछ समय से सिरोही जिले में भी लवजिहाद की घटनाओ में बडो़तरी हुई है ये चिंता का विषय है उन्होने कहा कि हिंदू समुदाय को सतर्क रहने और ऐसे मामलों के खिलाफ अब एकजुट होकर आवाज उठाने का काम करना होगा। उन्होने कहा कि शोभायात्रा निकालना हमारा मकसद नहीं है। रामनवमी शोभायात्रा हिन्दू जागरण और महिला सशक्तिकरण के संकल्प का माध्यम बने। पुरोहित ने रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियो पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सर्व समाज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव यानी श्री रामनवमी पर शहर को एक ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनाने का निर्णय लिया है ।
इस अवसर पर आर एस एस के जिला प्रचारक योगेश जी ने कहा कि लव जिहाद जैसी घटनाओं को परिवार के भीतर संवाद मजबूत कर रोका़ जा सकता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब घर और परिवार में नियमित बातचीत होगी, तो ऐसी समस्याओं पर स्वतः अंकुश लगेगा.।
श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने और इस भव्य आयोजन हेतु सर्व समाज की सहभागिता को लेकर शनिवार रात्रि में आदर्श वि़द्या मंदिर रामझरोखा में हिंदू महोत्सव समिति के अध्यक्ष किशनलाल सेन,आरएसएस के जिला प्रचारक योगेशजी,विहिप के प्रांत सहमंत्री महेन्दसिंह राजपुरोहित,विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली एंव सरंक्षक संजय अग्रवाल के सानिध्य में हिंदू महोत्सव समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में सर्व हिंदू समाज की बड़ी बैठक में सभी ने एक स्वर में पूरे नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में मनाने की सहमति प्रदान की।
हिन्दू महोत्सव समिति के प्रचार प्रमुख संजय कुमार वर्मा एवं सह प्रचार प्रमुख रोहित खत्री ने बताया कि शनिवार की रात्रि में सर्व समाज एवं सामाजिक संगठनों की रखी बैठक में तय किया गया कि प्रभु राम के जन्मोत्सव के बाद निकलने वाली शोभायात्रा भव्य और ऐतिहासिक हो इसके लिए 36 कोमो के प्रत्येक समाज और संस्था संगठन के प्रतिनिधियों ने जिम्मेदारी ली.। वर्मा ने बताया कि सिरोही नगर के अलावा पिंडवाड़ा ,झाडोली कोजरा ,जनापुर ,रेवदर ,आबूरोड,सरुपगंज ,रोहिड़ा,वासा,धान्ता,वाटेरा में भी रामोत्सव के साथ शोभायात्रा निकलेगी । उन्होने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और एकता का संदेश देना है। वर्मा ने बताया कि प्रभु श्री राम की 18 फूट एवं बजरंगबली की 15 फुट की मूर्ति शोभायात्रा मेँ सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
रोहित खत्री ने बताया कि बैठक में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद रामनवमी पर निकलने वाली विराट एवं भव्य शोभायात्रा में हिन्दू समाजों और संगठनों के द्वारा अलग-अलग झांकियां निकालने की रूपरेखा तय कर उसमे 36 कौम एवं समाज संगठनों की भागीदारी तय कि गई। उन्होने बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे पांच घोड़े पर बैठकर भगवान राम की ध्वजा लेकर घुड़सवार चलेंगे उसके पीछे दो उंट,संतो के रथ, बैंड, नासिक ढोल, गैर नृत्य करते नृतक और हनुमान जी के प्रतिकात्मक वाले आठ फिट के कलाकार भी साथ में रहेगें। उन्होने बताया कि विभिन्न समाजों के अखाड़े शस्त्र व शक्ति प्रदर्शन करते हुए चलेगें इनमें महिलाओ के भी अखाडे भी शामिल होंगे।उन्हाने ने बताया कि राम महोत्सव समिति की दो झांकी के अलावा सभी समाजों विद्यालयों की झाकिंयो के साथ डीजे सम्मलित हागे। बैठक के पश्चात हिन्दू समाज के लोगों ने साथ बैठकर भोजन करके सामाजिक समरसता एवं हिन्दू एकता का संदेश दिया।

वर्मा ने बताया कि बैठक से पूर्व विश्व हिंदू परिषद के महेंद्रसिंह राजपुरोहित, आरएसएस जिला प्रचारक योगेशजी, जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली, हिन्दू महोत्सव समिति अध्यक्ष किशनलाल सेन, संरक्षक संजय अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। समिति के कपिल त्रिवेदी ने 26 मार्च को रामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा को लेकर तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका चित्रलेखा जोशी,अनिता चव्हाण,पंतजलि महिला योग समिति की जिला संयोजिका पवन आर्य,ब्रहमकुमारी संस्था की दीदी, कैलाश जोशी, आयोजन समिति के संयोजक जब्बर सिंह,कोषाध्यक्ष पुखराज सुथार सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,ग्रामीण संपर्क प्रमुख बाबू सिंह माकरोड़ा,शहरी संपर्क बस्ती प्रमुख हिमांशु राजपुरोहित प्रशासनिक प्रमुख शिवलाल जिंनगर,अनिल सगरवंशी, अनिल प्रजापत,उपाध्यक्ष दिनेश वेष्णव,विक्रम सिंह सोलंकी,जसवंत माली,मानक प्रजापत, मदन सेन,रेवाशंकर रावल,इन्द्रा खत्री, पिंकी राजपुरोहित, रंजनदेवी,प्रकाश सेन ,हरिसिंह सिंदल,राजेश त्रिवेदी,रामलाल परिहार,सहित शहर के गणमान्य लोग मोजूद थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button