ब्रेकिंग न्यूज़

रवीना माली ने दसवीं बोर्ड में 92.67% अंक हासिल कर बढ़ाया अपने परिजनों का मान

सिरोही(हरीश दवे)।

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं 2026 के नतीजों के अनुसार, सिरोही जिले का कुल पास प्रतिशत 96.05% रहा है। इस साल सिरोही जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 95.57% और लड़कियों का 96.59% रहा। यह पिछले वर्ष की तुलना में एक बड़ी उछाल है।
वही सभी छात्र छात्रो की अच्छे अंकों से पास होने पर परिजनों द्वारा मिठाइयो से मुंह मीठा करवाया जा रहा है। इस बीच सिरोही में रवीना माली पुत्री नारायण लाल माली द्वारा बोर्ड परीक्षा में 92.67 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता पिता का नाम रोशन किया। रवीना माली बचपन से ही पढ़ने में रुचि रखती है उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों, माता पिता एव अपनी बहनों को दिया है। परिणाम जारी होने के उपरांत परिवार में खुशी का माहौल बन गया बहनों द्वारा माल और मिठाई से मुंह मीठा करवाया गया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button