ब्रेकिंग न्यूज़

रवीना माली ने बोर्ड परीक्षा में 92.67 प्रतिशत अंक एवं सामाजिक विज्ञान में 100 अंक प्राप्त कर एवीएम बालिका का नाम किया रोशन

सिरोही(हरीश दवे)।

बालिका आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक सिरोही की छात्रा रवीना माली ने बोर्ड परीक्षा में 92.67 प्रतिशत अंक एवं सामाजिक विज्ञान में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी दौरान उच्च अंक प्राप्त करने पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षिका द्वारा उनके घर जाकर माला व साफा पहनाकर उनका मुह मिठा करवाया। प्राचार्य ने बताया कि पुरे विद्यालय में समाजिक विज्ञान में 100 अंक रवीना माली ने प्राप्त किये है। छात्रा ने नियमित अध्ययन कर यह सफलता प्राप्त की है। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड गई। रवीना माली ने अपने अध्ययन का श्रेय उनके गुरूजनों एवं परिजनों के साथ उनकी बहनों को दिया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button