15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया

53db0f48-729a-4df9-856e-744d3b398ed2.jpg


सिरोही(हरीश दवे)।

15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर ” सुरक्षित उत्पाद- आश्वस्त उपभोक्ता” थीम आधरित उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला रसद अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि सेफ प्रोडक्ट कोन्फीडेन्ट कन्जूमर” थीम आधारित विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन दशहरा मैदान में किया गया। उपभोक्ता मामले विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार इस कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित व्यक्तियों को उपभोक्ता अधिकारों, प्रोडेक्ट की वैधानिकता, उपभोक्ता जागरूकता, हेल्पलाईन व उपभोक्ता मंचों के संबंध में जानकारी प्रदान की। फूड एडल्ट्रेशन, मेडिसिन के प्रति जागरूक रहने के संबंध में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक जोशी ने संबोधित किया। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित ने महिलाओं को उत्पादों के प्रति जागरूक रहने तथा खरीददारी में सावधान रहने का संदेश दिया। जिला रसद अधिकारी ने उत्पादों की गुणवत्ता निर्धारित के विभिन्न मानकों व उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी प्रदान की।

संपादक भावेश आर्य

You may have missed