राजपुरोहित समाज विकास संस्थान का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास से सम्पन्न,

शिरोही(हरीश दवे)।

राजपुरोहित समाज विकास सेवा संस्थान, सिरोही द्वारा होली के पावन पर्व पर “होली स्नेह मिलन – 2026” का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मंचस्थ अतिथियों के रूप में मार्गदर्शक वरिष्ठ समाज बंधु एडवोकेट हंसराज पुरोहित, मगाराम पोदरवाल, गौसेवक मालाराम मणोरा, बीटी साहेब, दलपत सिदरवाल तथा पूर्व सैनिक नटवर राजपुरोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ संत श्री 1008 घनश्यामदास महाराज व सभी वरिष्ठ समाजसेवियों के सानिध्य में दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम में संत श्याम भारती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाज के युवा स्वर्गीय दलपत सिंह राजपुरोहित मंडवारिया की स्मृति में संस्थान की ओर से संत श्याम भारती को संगीत वाद्य यंत्र हारमोनियम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं द्वारा गैर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गई, वहीं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य व घूमर नृत्य में भाग लेकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। मंचीय कार्यक्रम में संत श्री 1008 घनश्यामदास महाराज का समाज के वरिष्ठजनों द्वारा माला, शॉल एवं सम्मान राशि भेंट कर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के भोजन लाभार्थी भामाशाह परिवार मनोज पुरोहित सिरोही, भरत पुरोहित व रवि पुरोहित का भी साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी का परिचय करवाकर संत श्री 1008 घनश्यामदास महाराज एवं वरिष्ठजनों द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर यह घोषणा भी की गई कि एडवोकेट सुमेर सिंह राजपुरोहित पुत्र भंवर सिंह केसरिया वर्ष 2027 के दोनों समारोह दीपावली स्नेह मिलन एवं होली स्नेह मिलन के भामाशाह बनेंगे, जिस पर उपस्थित समाज बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। पूरे कार्यक्रम का संचालन पुखराज राजपुरोहित तंवरी द्वारा किया गया। अंत में सभी समाज बंधुओं ने सामूहिक स्नेह भोज ग्रहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएँ एवं युवा उपस्थित रहे। संस्थान के पदाधिकारियों में अध्यक्ष मनोज पुरोहित, सचिव एडवोकेट दिनेश शंखवली, कोषाध्यक्ष सुमेर सिंह, संरक्षक दलपत सिदरवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन के. पुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक एच. पुरोहित, उपाध्यक्ष प्रकाशराज आमलारी, पुखराज सिंह पिलवा व परबत सिंह, संयुक्त सचिव विनोद सिंह, संगठन मंत्री सज्जन सिंह, विधि सलाहकार दिलीप वासाडा, प्रचार मंत्री भूपेंद्र मणोरा, सह कोषाध्यक्ष कृष्ण कालंद्री, मंत्री प्रकाश सियाणा तथा सोशल मीडिया प्रभारी ईश्वर तवाव सहित सभी पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएँ संभाली, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण पारिवारिक और उत्साहपूर्ण बना रहा।




संपादक भावेश आर्य



