ब्रेकिंग न्यूज़

अमृता हाट के तीसरे दिन उमड़ी भीड़, 16 व 17 मार्च को होंगे विविध कार्यक्रम


सिरोही,15 मार्च(हरीश दवे)।


अमृता हाट के तीसरे दिन रविवार को अवकाश के कारण शहर के कई लोगो ने हाट की ओर रूझान किया। सुबह से विकसित राजस्थान रन के साथ आए युवक युवती, महिलाओ आदि ने हाट का आनन्द उठाया। जिले की समस्त साथिनो, आगंनवाडी कार्यकर्ता व स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के मध्य विभाग की ओर से विविध खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें प्रथम दो स्थान पर रहने वाली महिलाओं व उनके समूह को रसद विभाग से तहसीलदार जगदीश विश्नोई , प्रवर्तन निरीक्षक सोनल राणावत, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विवेक जोशी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

सहायक निदेशक महिला अधिकारिता अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि अमृता हाट में राज्य के कई जिलो से आये महिला स्वयं सहायता समूह एवं महिला उद्यमियो के उत्पाद शहर वासियो के द्वारा पसंद किये जा रहे है। जिनमे मुख्यतः बेडशीट, कंबल, रागी ज्वार बाजरा बिस्किट, खींचिया, पापड़, बड़िया, जूती, मोजड़ी, बाड़मेर प्रिंट बेडशीट साड़ियां, पोकरण के मिट्टी के आइटम आकर्षण केंद्र रहे वही सिरोही जिले के वन जिला वन प्रोडक्ट अंतर्गत मार्बल आर्टिकल का भी डिस्प्ले किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमृता हाट में ₹1100 की खरीद पर लकी ड्रा कूपन जीतने का सुनहरा अवसर है जिसमे मेले के प्रथम, द्वितीय व तृतीय दिन श्री शैलेश कुमार, श्रीमती संगीता कुमारी पत्नी श्री बलवन्त कुमार व नीतू को लक्की ड्रा में विजेता घोषित किया ।

सहायक निदेशक ने बताया कि अमृता हाट के चौथे दिन दिनांक 16 मार्च 2026 को अमृता हाट में मेहंदी प्रतियोगिता, बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा व पांचवे दिन दिनांक 17 मार्च 2026 को मिस अमृता फैशन शो, पारम्परिक वेशभूषा, रेम्प वॉक के साथ समापन कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button