ब्रेकिंग न्यूज़
जिले में घरेलू सिलण्डरों की हो रही है नियमित आपूर्ति, अफवाहों पर ध्यान न दें उपभोक्ता*

सिरोही,15 मार्च(हरीश दवे)।

जिला कलक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर डिलीवरी सामान्य रूप से ही रही है। उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न देकर निर्धारित प्रक्रिया से ऑनलाईन बुकिंग करवाकर गैस सिलेण्डर प्राप्त कर रहे है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों, कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोई आदि को प्राथमिकता की श्रेणी में रखते हुए एलपीजी की आपूर्ति की जा रही है। जिले के निवासी अनावश्यक और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।
क्या कहते हैं उपभोक्ता ? :-
- मैने परसों इण्डेन की टंकी बुक करवाई थी और कल हम लेकर आए है। टंकी लेने एजेंसी गए थे आराम से मिल गई।
लक्ष्मी देवी-देलदर आबूरोड़ - हमने मंगलवार को बुकिंग करवाई थी और गुरूवार को फोन करके हमारे गांव में डिलीवरी देकर गए। हमें कोई समस्या नहीं हुई।
वैशाली ओर, आबूरोड
3.मैंने गुरूवार के दिन बुक करवाया था और जब सिलेण्डर की गाडी आई तब फोन आया कि तुरंत लेने आ जाओ और आसानी से सिलेण्डर मिल गया।
मधु देवी रावल-नितौड़ा।




संपादक भावेश आर्य



