ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में विकसित रन का हुआ आयोजन

सिरोही,15 मार्च(हरीश दवे)।


राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार प्रातः शहर में “विकसित रन” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, छात्र-छात्राएं और शहरवासी शामिल हुए।
विकसित रन का शुभारंभ सांसद लुंबाराम चौधरी तथा जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।विकसित रन दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः दशहरा मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई।
विकसित रन के दौरान आमजन भी बड़ी संख्या में। उपस्थित रहे और विभिन्न देशभक्ति गीतों पर व लोकगीतों पर झूमते नजर आए।
अंत में विकसित रन का समापन दशहरा मैदान में हुआ जहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल ने अपने संबोधन द्वारा सहभागियों का उत्साहवर्धन किया वहीं जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छ एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में जनभागीदारी का आह्वान किया साथ ही राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों में भी अधिकतम सहभागिता की अपील की।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल,तहसीलदार जगदीश विश्नोई,जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनंत आर्य,जिला रोजगार अधिकारी राजूसिंह चौहान, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक गोविंद चौधरी,कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकर लाल मीणा,महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित, गणपत सिंह राठौड़, गोपाल माली सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button